उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 19 फरवरी को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-4 (जीबीसी-4) का आयेाजन हो रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे और 10 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-4 (जीबीसी-4) को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से जीबीसी-4 को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश सरकार इस सेरेमनी को सफल बनाने के लिए भव्य तैयारिेयों में जुटी हुई है।
पीएम मोदी समेत कई देश ओर विदेशी वीआईपी मेहमानों और निवेशकों इस गा्उंड ब्रेकिंग सेरेमनी में आ रहे हैं। ये ही कारण है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर शनिवार को दोपहर में पहुंचे और उउन्होंने मुख्य हाल और वहां बने मंच का निरीक्षण किया।


Click it and Unblock the Notifications