उत्तर प्रदेश में शनिवार को लखनऊ में यूपी के खिलाड़ियों को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया गया। सीएम योगी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के 7 पदक विजेता खिलाड़ियों का सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपे।

बता दें शनिवार को लखनऊ में एक समारोल में 19वें एशियाई व चतुर्थ पैरा एशियाई खेल-2022 और 37वें राष्ट्रीय खेल-2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस उपाधीक्षक, जिला युवा कल्याण अधिकारी व यात्री/माल कर अधिकारी के रूप में नियुक्ति-पत्र प्रदान भी किए।
इस मौके पर जिन खिलाड़ियों को सरकारी नियुक्ति पत्र सीएम ने सौंपे उनमें दीप्ति शर्मा, पारुल चौधरी, अखिल सोरान, अर्जुन देशवान, पुनीत कुमार, प्राजी और अर्जुन सिंह का शामिल थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर 189 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 62 करोड़ पुरस्कार राशि भेंट की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी खेल प्रतिभाओं को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
सीएम योगी ने कहा खिलाड़ियों के लिए जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है देश की 16 फीसदी आबादी उत्तर प्रदेश में निवास करती है और पैरा ओलंपिक, ओलंपिंक और एशियन गेम्स, नेशनल गेम्स में 22 फीसदी पदक यूपी के खिलाड़ियों ने हासिल किए हैं।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा मंजिल उनको मिलती है ,जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता होसलों से उड़ान होती है। देश के युवा खिलाडि़यों ने ऐसी उड़ान भरी है कि ओलंपिक से पैरा ओलंपिक से लेकर एशियन नेशनल गेम्स में जो उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने जो शानदार प्रदर्शन किया उसने देश का सिर गर्व से ऊपर कर दिया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधित्व में खेल जगत के लिए लगातार बड़ा बजट आवंटित किया जा रहा हैं इसके साथ ही मोदी सरकार खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। खिलाड़ियों को हर तरीके से सरकार मदद कर रही है जिसका नतीजा है कि हमारे देश के खिलाड़ी हर खेल में नया रिकार्ड दर्ज कर रहे हैं।
योगी सरकार की तारीफ करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा पिछली सरकारों में दंगों के लिए जाना जाता था लेकिन वर्तमान समय की योगी सरकार में ये राज्य खिलाडि़यों के दंगल के लिए जानी जा रही है। उन्होंने इसके लिए सीएम योगी आदित्यराज को धन्यवाद भी दिया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
