Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरपुर दौरे पर होंगे। वह महायोगी गोरखनाथ विवि में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी 'बायोनेचर कॉन-2023' में हिस्सा लेगें। इस संगोष्ठी में 12 प्रांतो के वैज्ञानिक शामिल होंगे। इसके साथ ही 157 प्रतिभागी भी हिस्सा लेंगे।
गोरखनाथ विश्वविद्यालय में 15 दिसंबर से 17 दिसंबर तक चलने वाली एडवांसेज एंड ऑपर्चुनिटीज इन ड्रग डिस्कवरी फ्रॉम नेचुरल प्रोडक्ट्स (बायोनेचर कॉन-2023) विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता शुक्रवार सुबह 10:30 बजे से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि एरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ जी. सतीश रेड्डी और विशिष्ट अतिथि भारत सरकार के औषधि महानियंत्रक डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी होंगे। इस संगोष्ठी में पहले दिन उद्घाटन के बाद दो तकनीकी सत्र होंगे। जबकि दूसरे दिन छह तकनीकी सत्र और तीसरे दिन 17 दिसंबर को दो तकनीकी सत्र के बाद समापन सत्र होगा।
समापन सत्र की अध्यक्षता महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति प्रो. उदय प्रताप सिंह करेंगे। जबकि मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व औषधि महानियंत्रक डॉ जी.एन. सिंह व विशिष्ट अतिथि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति प्रो. संजय सिंह होंगे।
राष्ट्रीय संगोष्ठी को लेकर गुरुवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी की अध्यक्षता में एक बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई। आयोजन से जुड़ी समितियों के समन्वयकों ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैठक में कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने कहा कि तीन दिन की इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश-दुनिया में प्रतिष्ठित वैज्ञानिक अपने कार्य अनुभवों से प्रतिभागी शोधार्थियों व विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications