Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार 9 मार्च को गोरखपुर में एनसीसी (NCC) ट्रेनिंग एकेडमी का शिलान्यास किया। एनसीसी एकेडमी का निर्माण सिक्टौर (तालकंदला) में 10 एकड़ भूमि पर किया जाएगा और इसके निर्माण में 55 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
शिलान्यास समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथन ने कहा कि यहां 11 जिले आते है, वहां के सभी युवा साथियों को मैं हृदय से बधाई देता हूं। सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर अनुशासन और एकता युवा में आए, इसके लिए आजादी के बाद साल 1948 में देशी की संसद में एक एक्ट के अंतर्गत एनसीसी निर्देशालय का गठन किया गया।

सीएम ने कहा कि देशभर के युवाओं को अनुशासन के लिए और एकता के लिए प्रेरित करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी संगठन है। एनसीसी को आज के युवाओं के जीवन का हिस्सा बनाना पीएम मोदी का विजन है। पीएम मोदी के इस विजन को मिशन मोड पर लेकिर हमने लोगों ने यह निर्णय किया कि अधिक से अधिक युवाओं को हम एनसीसी के साथ जोड़ सके।
एनसीसी एकेडमी के माध्यम से युवाओं को अच्छे से अच्छा प्रशिक्षण दिया जा सके। सीएम योगी ने कहा कि एनसीसी निर्देशालन ने जो प्रस्ताव दिया था, उस प्रस्ताव के अनुरूप जिला प्रशासनने जमीन उपलब्ध कराई। अब प्रदेश सरकार की प्राथमिक शिक्षा विभाग ने धनराशि उपलब्ध कराई।
सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर में एनसीसी एकेडमी खुलने से पूर्वांचल के युवाओं के लिए सेना में जाने के अवसर भी बढ़ेंगे। इतना ही नहीं, इस एकेडमी में 150 छात्रों की क्षमता का ब्वॉयज हॉस्टल, 100 छात्राओं की क्षमता का गर्ल्स हॉस्टल, डायनिंग हाल, 50 मीटर के आउटडोर शूटिंग रेंज, ड्रिल प्रैक्टिस पथ, फुटबॉल फील्ड, आप्टिकल कोर्स एवं पुशप बीम आदि की सुविधा होगी।
इसके अलावा 7.17 करोड़ रुपए की लागत से चारदीवारी के निर्माण, सभी किनारों पर संतरी पोस्ट, गार्ड रूम, हाईमास्ट फ्लड लाइट के कार्य कराए जाएंगे। यहां आने वाले युवाओं को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
