उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों को कोई भी असुविधा ना हो उसका खास ख्याल रख रही है। शनिवार को सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शनिवार को धान की खरीद की समीझाा की। सीएम ने अधिकारियों से कहा किसान का हित हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं, इसलिए अगर धान खरीद में लापरवाही बरती जाती है तो दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सरकारी खरीदम में अब तक 52.47 लाख टन धान की खरीद सरकार किसानों से कर चुकी है। सरकार ने लक्ष्य 70; लाख टन रखा हे 7.82 लाख किसानों को अब तक 11170.55 करोड़ रुपये का भुगतान अब तक किया जा चुका है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने जानकारी दी कि खाद्य एवं रसद विभाग की विपणन शाखा, पीसीएफ, यूपीएसएस, मंडी परिषद, भारतीय खाद्य निगम द्वारा 5206 क्रय केंद्र खोले गए हैं। धान कॉमन का न्यूनम समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति कुंतल और धान ग्रेड-ए का मूल्य 2203 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications