UP: सीएम योगी ने रामपुर और मुरादाबाद में करोड़ों की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामगढ़ को बड़ी सौगात दी। सीएम योगी ने रामपुर की 610 करोड़ की 84 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की 513.35 करोड़ रुपये की 112 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 167 करोड़ की लागत से 50 एकड़ में बन रहे उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय, मुरादाबाद शिलान्यास किया।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कहा डबल इंजन की सरकार को अपना आशीर्वाद इसी प्रकार देते रहिए। उन्होंने कहा पहले इसी रामपुर में जबरन गरीबों की जमीनों पर कब्जा किया जाता था। आज 'पीएम स्वनिधि योजना' से उनके पुनरुद्धार और पुनर्वास का कार्यक्रम किया जा रहा है।
मुरादाबाद में 513 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ ही सीएम योगी उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय, मुरादाबाद के साथ ही वर्चुअली आयोजित जनपद मीरजापुर में माँ विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
सीएम योगी ने बताया उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय, मुरादाबाद का नामकरण गुरु जम्भेश्वर जी के नाम पर किया जाएगा। मुरादाबाद एवं मीरजापुर वासियों को हार्दिक बधाई!


Click it and Unblock the Notifications