केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने शुक्रवार को गुंटूर रेलवे स्टेशन से तीन ट्रेनों के विस्तार को हरी झंडी दिखाई। मंत्री ने इस मौके पर बताया कि आंध्र प्रदेश के लिए लगभग 32 रेलवे प्रोजेक्ट प्रगति पर हैं। पर्यटन मंत्री ने रेवले की विस्तारित सेवाओं के लाभों पर जोर देते हुए बताया उदय एक्सप्रेस गुंटूर और विशाखापत्तनम के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

मंत्री ने कहा
इन तीन ट्रेनों में एसी और नॉन-एसी कोच हैं, जो यात्रियों के लिए सुविधाजनक यात्रा प्रदान करते हैं। नरसापुर-हुबली एक्सप्रेस तटीय आंध्र प्रदेश से कर्नाटक तक अतिरिक्त यात्रा सुविधाएं प्रदान करेगी। इसके अलावा, नंद्याल - रेनिगुंटा विशेष ट्रेन तीर्थयात्रियों को तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर तक पहुंचने की सुविधा प्रदान करेगी और रायलसीमा क्षेत्र के सभी स्टेशनों पर भी रुकेगी।
केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने इसके साथ ही देश में रेलवे क्षेत्र को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की। मंत्री ने बताया रेलवे क्षेत्र ने समर्पित माल ढुलाई कॉरिडोर स्थापित किए हैं और 100 प्रतिशत विद्युतीकरण हासिल करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।
इसके साथ ही पर्यटन मंत्री ने बताया कि आंध्र प्रदेश में विद्युतीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है और 5,074 किलोमीटर तक फैले रेलवे ट्रैक पर वर्तमान समय में काम चल रहा है।
केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने जिन ट्रेनों को गुंटूर से हरी झंडी दिखाई उनमें हैदराबाद - विजयवाड़ा - विजाग के बीच कनेक्टिविटी के साथ सेमी-हाई-स्पीड स्वदेशी वंदे भारत ट्रेनें प्रदान की गई हैं। इसी तरह हैदराबाद - विजयवाड़ा - तिरूपति; और विजयवाड़ा - चेन्नई-गुंटूर ट्रेन शामिल है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications