उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अब शहरों के आर्थिक विकास के लिए नए रूप से कार्ययोजना तैयार करने जा रही है। सरकार के इस प्रयास से ना सिर्फ शहर में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी बल्कि युवाओं को रोजगार मिलने का रास्ता भी खुलेगा।
योगी सरकार ने फैसला लिया है कि वह शहरों के आर्थिक विकास की रफ्तार को बढ़ाने के लिए क्षेत्र विकास प्राधिकरणों का गठन करेगी। शासन स्तर पर इसकी तैयारी शुरु हो गई है। शुरुआती चरण में बडे़ विकास प्राधिकरणों को मिलाकर एक क्षेत्र विकास प्राधिकरण का गठन होगा।

हालांकि इस पहल का असर पहले से चल रहे विकास प्राधिकरण पर नहीं पड़ेगा, वो पूर्व की तरह की सुचारू रूप से चलते रहेंगे। वाराणसी और प्रयागराज को मिलाकर एक नए क्षेत्र विकास प्राधिकरण को बनाने का काम चल रहा है। ऐसे ही आने वाले समय में अयोध्या और देवीपाटन मंडल के विकास प्राधिकरण को मिलाकर इसका गठन होगा।
योगी सरकार प्रदेश में हर 200-400 किलोमीटर के दायरे में एक औद्योगिक हब और नॉलेज पार्क बनाने की भी तैयारी कर रही है। इससे ना सिर्फ आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी बल्कि युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार भी मिलेगा। यहां पर औद्योगिक क्षेत्रों में कंपनियों को उद्योग लगाने के लिए जमीनें दी जाएंगी।
नॉलेज पार्टी की बात करें तो यहां देश-विदेश के संस्थानों को कॉलेज और विश्वविद्यालय खोलने के लिए जमीन दी जाएगी। ऐसे में शहरों के तेज विकास के साथ युवाओं को बेहतर संस्थान में पढ़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही यहां नौकरी की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को छोड़कर कहीं भी प्रदेश में इस तरह की व्यवस्था नहीं है। लिहाजा सरकार का यह फैसला बड़े बदलाव ला सकता है।
प्रदेश के विकास प्राधिकरणों के पास जमीन की काफी कमी है, यही वजह है कि टाउनशिप के विस्तार में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन क्षेत्र विकास प्राधिकरण बनने के बाद दोनोनं शहरों के बीच में भी टाउनशिप के लिए जमीन मिलने का रास्ता साफ होगा। लोगों को शहरी ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी, जिसमे मेट्रो-नगर बस शामिल हैं। साथ ही मकान बनाने के लिए भी व्यवसायिक सहूलियत मिलेगी। लोग यहां घर लेना पसंद करेंगे। सरकार के इस कदम से अवैध कॉलोनियों पर भी लगाम लगेगी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
