उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश में हर क्षेत्र का विकास तेजी के साथ हो रहा है। प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। युवा खिलाड़ियों को हर संभव मदद करने के लिए पिछले कुछ सालों में योगी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। प्रदेश सरकार की कवायद के चलते युवा प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है।
इस कड़ी में प्रदेश सरकार ने खेल के मैदान पर अच्छा करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी देने का काम किया है। खेल प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने हेतु 'खेलो इंडिया सेंटर' की स्थापना और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं को राजपत्रित पदों पर नियुक्ति दी जा रही है। खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है और प्रतिभाओं का सम्मान किया जा रहा है।

प्रदेश सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश खेल नीति 2023 को मंजूरी दे दी गई है। प्रदेश में राज्य खेल प्राधिकरण की स्थापना की गई है। एक जिला-एक खेल योजना के तहत खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना की गई है। इसके साथ ही मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण किया गया है। वहीं वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। इस स्टेडियम के निर्माण के बाद प्रदेश में क्रिकेट प्रेमियों को एक बड़ा तोहफा मिलेगा, जहां उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच देखने को मिलेंगे।
बता दें कि उत्तर प्रदेश खेल नीति 2023 के तहत हर स्कूल में 40 मिनट का समय खेल और शारीरिक शिक्षा और योग के लिए निर्धारित किया गया है। पीपीपी मॉडल के तहत 14 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तैयार किए जाएंगे। जिसमे पांच हाई परफॉर्मेंस सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे।
More From GoodReturns

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें

भारी बारिश से नेटवर्क ठप? DoT ने शुरू की इंट्रा सर्कल रोमिंग, अब किसी भी सिम पर मिलेगा सिग्नल



Click it and Unblock the Notifications