उत्तर प्रदेश में रोजगार सृजन को तेज करने के लिए प्रदेश की योगी सरकार अहम फैसले ले रही है। सरकार की मुहिम अब रंग लाती भी नजर आ रही है। बड़ी संख्या में प्रदेश में रोजगार सृजन हो रहा है।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तकरीबन डेढ़ हजार करोड़ की लागत से प्रदेश का पहले इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण संयंत्र लगने जा रहा है। इसका भूमि पूजन होने जा रहा है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसमे शामिल होने जा रहे हैं।

इस प्रोजेक्ट के आने से प्रदेश के तकरीबन 10 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस प्लांट के भूमि पूजन से पहले डीएम सूर्यपाल गंगवार ने स्कूटर इंडिया के प्लांट का दौरा किया। डीएम ने शीर्ष अधिकारियों के साथ इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की।
डीएम ने बताया कि यह काफी बड़ा प्लांट बनने जा रहा है, जहां हजारों युवाओं को रोजागर मिलेगा। इस प्लांट में सैकड़ों लघु और मझले उद्योगों को भी विस्तार मिलेगा। पूरे इलाके में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी। गौर करने वाली बात है कि अशोक लीलैंड समहू के धीरज हिंदुजा ने भी प्रदेश में निवेश के लिए एमओयू साइन किया है।
लखनऊ और प्रयागराज में बीपीसीएल की जमीन का दौरा भी किया। यहां पर वाणिज्यिक वाहनों का निर्माण होगा। बता दें कि अशोक लीलैंड दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कंपनी है जोकि वाणिज्यिक वाहनों का निर्माण करती है।
प्रदेश में आगामी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के 25 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं, युवाओं की अपेक्षाओं को पूरा करने में ग्राउड ब्रेकिंग सेरेमनी 4 काफी अहम साबित होगी। इससे ना सिर्फ यूपी की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी बल्कि प्रदेश की इकोनॉमी को एक ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने में भी मदद मिलेगी।
अबतक प्रदेश में 40 लाख करोड़ रुपए के निवेश के प्रस्ताव आ चुके हैं। इससे तकरीबन 1.10 करोड़ रोजगार सृजन के अवसर पैदा होंगे। इन सभी निवेश की योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है।
प्रदेश में आगामी 19 से 21 फरवरी तक होने वाली जीबीसी@4 की खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा की। उन्होंने इसकी तैयारियों का जायजा भी लिया। जिस तरह से खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं उसी का परिणाम है कि प्रदेश सर्वांगीण विकास की ओर सतत बढ़ रहा है। प्रदेश में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4 से 1.10 करोड़ युवाओं को नौकरी-रोजगार के अवसर मिलेंगे।
प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश में निवेश को बेहतर बनाने के लिए निवेश मित्र पोर्टल की भी शुरुआत की है। यह देश का सबसे कुशल सिंगल विंडो पोर्टल संचालित होगा। यहां उद्यमियों के लिए 25 से अधिक निवेश फ्रेंडली नीतियों को तैयार किया गया है। 453 सेवाएं ऑनलाइ मुहैया कराई जा रही है जिससे 4504 रेगुलेटरी कंप्लायंस का बोझ कम हुआ है।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Ardee IPO: कल आखिरी मौका! आज ही UPI Mandate करें Approve, वरना हो सकता है आवेदन Reject



Click it and Unblock the Notifications