हरियाणा प्रदेश में किसानों के जीवन में बदलाव और उनके जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए प्रदेश की सरकार अहम कदम उठा रही है। हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाली सरकार अब पशुओं का घर पर ही इलाज कराने की सुविधा की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए खास मुहिम की शुरुआत की है।
प्रदेश में किसानों को बागवानी बीमा, फसल बीमा सहित कई योजनाओं का पहले से ही लाभ मिल रहा है। लेकिन अब प्रदेश सरकार ने घर पर ही पशुओं के इलाज के लिए टोल फ्री नंबर को जारी किया है। जिसपर फोन करके किसान अपने पशुओं का इलाज घर पर ही करा सकते हैं। किसान अपने पशुओं के बीमार होने की जानकारी इस टोल फ्री नंबर पर दे सकते हैं।

इसके साथ ही खट्टर सरकार गांवों के विकास के लिए लगातार अहम कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार अब अफ्रीकी देशों में किसानों को जमीन मुहैया कराने जा रही है, जहां किसान खेती कर सकते हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री ने अफ्रीकी देशों से बात की है, इस दौरान अफ्रीकी देशों की ओर से भरोसा दिया गया है कि वह किसानों को खेती के लिए जमीन मुहैया कराएंगे। सरकार की योजना के तहत किसान अफ्रीकी देश जाकर खेती कर सकते हैं।
मनोहर लाल खट्टर सरकार ने किसानों को रोटावेटर और आलू बिजाई की मशीन भी किस्तों पर देने का वादा किया है। इसके लिए इन मशीनों को सब्सिडी योजना की लिस्ट में एक हफ्ते के भीतर ही शामिल कर लिया जाएगा। पिछले साढ़े नौ साल में प्रदेश की सरकार ने किसानों को 11 हजार करोड़ रुपए का मुआवजा दिया है। जिसमे पिछली सरकार का बकाया 269 करोड़ रुपए भी शामिल है जिसे मुआवजेके तौर पर दिया जाना था। इस साल प्रदेश की सरकार ने किसानों को 112 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया है।
इसके अलावा पराली की समस्या को खत्म करने के लिए मनोहर लाल खट्टर सरकार ने पराली को 2500 रुपए प्रति टन की दर से खरीदने का वादा किया है और इसकी कीमत को भी निर्धारित कर दिया गया है। 20 फीसदी से कम नमी वाली पराली को खरीद के समय 500 रुपए प्रति टन अधिक कीमत दी जाएगी।
यही नहीं किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 8 लाख 74 हजार किसानों को 15वीं किश्त मिल चुकी है। किसानों के खाते में 175 करोड़ रुपए भेजे गए हैं। जुलाई में आई बाढ़ की वजह से प्रभाविति 12 जिलों के 1469 गांव और शहर के लोगों को 112 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया गया है। फसल खराब हो जाने की वजह से 34511 किसानों को 98 करोड़ रुपए की राशि दी गई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
