उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन इकोनॉमी वाला राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए योगी सरकार ने कई बड़े कदम पिछले 7 वर्षों में उठाए हैं। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड निवेश आया है तो दूसरी तरफ सरकार आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देने के लिए उद्योग फ्रैंडली नीतियां बना रही है। सरकार की इस पहल का लाभ होता भी दिख रहा है।

योगी सरकार प्रदेश की आर्थिक गतिविधि को रफ्तार देने के लिए कृषि क्षेत्र को भी लगातार बढ़ावा दे रही है। किसानों को मुफ्त बिजली से लेकर कई तरह की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। लेकिन अब सरकार की ओर से किसानों को सिर्फ 10-15 मिनट के भीतर लोन देने की योजना की शुरुआत की गई है।
योगी सरकार की ओर से इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत किसानों के लिए की है। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत फर्रुखाबाद से की गई है। किसानों को इस योजना का लाभ किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए मिलेगी।
प्रदेश सरकार किसान रजिस्ट्री की तैयारी एग्री स्टैक स्कीम के तहत कर रही है। इस स्कीम के तहत मोबाइल एप के जरिए ई-केवाईसी किया जाएगा। इस योजना के तहत दो अहम कार्य एप के जरिए किए जाएंगे। सबसे पहले जमीन का वेरिफिकेशन होगा, इसके बाद ई-आधार के जरिए किसान की स्वीकृति ली जाएगी।
इसके लिए हर गांव में एक अकाउंटेंट और एक कृषि विभाग के अधिकारी को नियुक्त किया गया है। फर्रुखाबाद की बात करें तो यहां तकरीबन 5 लाख किसान हैं। अभी तक तकरीबन 2.5 लाख किसानों का वेरिफिकेशन हो चुका है। इसके साथ ही 2.9 लाख किसानों की ऑनलाइन केवाईसी और स्वीकृति ली जा चुकी है।
इन किसानों के लिए कृषि विभाग की ओर से तकनीकी सहायता भी ली जा रही है। इस समय प्रदेश में किसानों को 15 मिनट में किसान क्रेडिट कार्ड मुहैया कराया जा रहा है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
