मुख्यमंत्री भगवंत मान जिस तह से प्रदेश में व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कदम उठा रहे हैं उसके लिए मुकेरियां और आसपास के व्यापारियों ने सरकार के फैसलों की तारीफ की है। रॉयस मिलरज एसोसिएशन के सचिव संजीव आनंद ने कहा कि राइट टू बिजनेस के तहत नई यूनिट के लिए हमने आवेदन किया था। अच्छी बात यह है कि कुछ दिनों के भीतर हर तरह की मंजूरी मिल गई। पहले उद्योग लगाने की मंजूरी इतनी जल्दी नहीं मिलती थी। लेकिन भगवंत मान सरकार में पंजाब में उद्योग के अनुकूल माहोल है। यह अपने आप में एक क्रांतिकारी कदम है।
वहीं व्यापार मंडल दसूहा के प्रधान अमरीक सिंह गग्गी ने कहा कि सीएम मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने जिस तरह से व्यापार को बढ़ावा दिया है, वह काफी अच्छा है। इंस्पेक्टर राज पर नकेल कसी गई है। सरकार व्यापार मिलनी की हम दिल से तारीफ करते हैं, इससे पहले कभी भी ऐसा नहीं हुआ। पंजाब सरकार जिस तरह से उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कदम उठा रही है वह काबिले तारीफ है। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि नरसिंह कॉलेज की भी दसूहा में नींव रखी जाए।

व्यापार मंडल होशियारपुर के प्रधान गोपी चंद कपूर ने कहा कि पंजाब सरकार ने जो कदम उठाए हैं उससे आमजन को काफी लाभ हो रहा है। औद्योगिक क्षेत्र को आगे बढ़ाने का कदम सराहनीय है। आने वाले समय में प्रदेश और बेहतर बनेगा। उन्होंने मांक की कि व्यापारियों के लिए सेहत बीमा योजना की शुरुआत की जाए। अहम बात यह है कि पंजाब में अब सिर्फ 15 दिन के भीतर सभी मंजूरी मिल जाती है। जिसकी वजह से बिजनेस करना और भी सुगम हो गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
