उत्तर प्रदेश इस वक्त पूरे देश के साथ दुनिया में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इसकी बड़ी वजह अयोध्या है। अयोध्या में जिस तरह से भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है उसकी वजह से हर कोई इसको लेकर रोमांचित है। देश और दुनियाभर से लोग अयोध्या में प्रभु राम के दर्शन के लिए आना चाहते हैं।
इस महीने 22 जनवरी को राम मंदिर के भीतर राम लला को विराजमान किया जाएगा। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की वजह से अयोध्या चर्चा का केंद्र बना हुआ है। भगवान राम के भव्य मंदिर की वजह से अयोध्या उत्तर प्रदेश में पर्यटक का केंद्र बन रहा है।

प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन जन्मस्थली श्री अयोध्या जी, विश्व की सुंदरतम नगरी के रूप में उभर रही है। अपनी विरासत एवं त्रेतायुग का स्मरण कराती रामनगरी की ओर देश-विदेश के पर्यटक आकर्षित हो रहे हैं।
'दिव्य-भव्य-नव्य' श्री अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं/पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2022 में लगभग 80% श्रद्धालुओं/पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसके परिणामस्वरूप अवधपुरी में व्यापार बढ़ने के साथ-साथ रोजगार की संभावनाओं में भी वृद्धि हो रही है। इससे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी रफ्तार मिल रही है।
योगी सरकार अयोध्या को विश्व की सुंदरतम नगरी के रूप में सजाने-संवारने में में जुटी है। प्रदेश सरकार यहां 45 हजार करोड़ से अधिक की लागत से परियोजनाओं को को आगे बढ़ा रही है। इन परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए योगी सरकार अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। अयोध्या की बदलती तस्वीर की वजह से यहां पर्यटकों की आमद में तकरीबन 80 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
वर्ष 2017 की बात करें तो यहां कुल 2.83 लाख पर्यटक पहुंचे थे। जबकि 2018 में यह संख्या बढ़कर 3.17 लाख पहुंच गई। वहीं 2019 में 3.40 लाख तक यह संख्या पहुंच गई। हालांकि कोरोना की वजह से यह आंकड़ा गिरकर 2020 में 1.73 लाख हो गया। लेकिन 2021 में फिर से बढ़कर 2.83 लाख तक पहुंच गई। वहीं 2022 में यह संख्या रिकॉर्ड 2.39 करोड़ पहुंच गई है। आने वाले समय में जब मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा तो इस संख्या में और भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकता है।
रिपोर्ट की मानें तो इसी वर्ष अक्टूबर माह तक भव्य राम मंदिर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। यहां आने वाले रिकॉर्ड पर्यटकों की संभावना को देखते हुए अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, पांच सितारा, तीन सितारा होटल, नवीन रेलवे स्टेशन सहित कई तरह की सुविधाओं का विस्तार पर्यटकों के लिए किया जा रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications