Latest Government Schemes For Students 2024: सरकार आए दिन कई ऐसी योजना लाती है, जिससे छात्र या छात्राओं को पढ़ाई करने के लिए पैसों की कमी ना हो. ताकि सरकार की सब पढ़े सब बढ़े नीती सही से लागू हो सकें. अगर आप अपने बच्चे के लिए ऐसी कोई सरकारी स्कीम ढूंढ रहे हैं, जिसे आपके बच्चे को पैसो की मदद हो सके, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. चलिए सरकार की ऐसी योजनाओं के बारे में डिटेल में जानते हैं.

सरकार गरीब बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कई योजना लाती रहती है. ताकि उन्हें पढ़ाई करने में पैसों की कमी ना हो. आज हम ऐसी ही टॉप 5 योजनाओं के बारे में बात करने वाले है, जिनसे आपके बच्चे को पढ़ाई के लिए सरकार की तरफ से पैसे मिलेंगे.
प्राधनमंत्री छात्रवृति योजना (PM scholarship 2024)
आप प्राधनमंत्री छात्रवृति योजना के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (National Scholarship Portal) पर अप्लाई कर सकते हैं. प्रधानमंत्री छात्रवृति योजना के तहत हर साल 5,500 बच्चो को चुना जाता है. इनमें 2750 लड़के और 2750 लड़कियां शामिल होती है.
इस योजना के तहत बच्चो को हर महीने 2500 से 3000 रुपये तक मिल जाते हैं. इस योजना का लाभ छात्र या छात्राएं पूरे शैक्षणिक जीवन (Academic life) के लिए उठा सकते हैं. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री छात्रवृति योजना के तहत लड़की को हर महीने 3000 रुपये और लड़को को हर महीने 2500 रुपये की छात्रवृति मिलती है.
पीएम यशस्वी
पीएम यशस्वी को प्रधानमंत्री यंग अचीवर्स छात्रवृत्ति पुरस्कार योजना भी कहा जाता है. इस योजना के तहत अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईबीसी) और विमुक्त, घुमंतू जनजातियों (DNT) को वित्तीय सहायता दी जाती है.
सरल भाषा में कहे तो पीएम यशस्वी का लाभ सिर्फ OBC/EBS/DNT वर्गों को मिलता है. यह लाभ छात्र या छात्राओं को उच्च शिक्षा या 12वीं के बाद पढ़ाई के लिए दिया जाता है. इस योजना के तहत लाभ पाने के लिए कुछ शर्ते रखी गई है. पहली शर्त है कि जो भी कॉलेज या विश्वविद्यालय (university) बच्चे द्वारा चुना जा रहा है, उसका yet.nta.ac.in पर लिस्ट होना अनिवार्य है. इसके अलावा आवेदन करने वाले की फेमली इनकम सालाना 2.50 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
लाभ- पीएम यशस्वी योजना के तहत छात्र या छात्राओं को पढ़ाई के लिए कंप्यूटर, लैपटॉप, यूपीएस और प्रिंटर जैसी चीजे दी जाती है, जो उनकी पढ़ाई में मदद कर सकें. इन चीजों की कीमत 45 हजार रुपये तक हो सकती है. इसके अलावा बच्चे को सालाना 4000 रुपये की मदद मिलती है.
प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना (PMSSS)
प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना को भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा शुरू किया गया है. इस योजना के तहत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के छात्र -छात्राओं को किसी अन्य राज्य में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है.
पीएमएसएसएस योजना के तहत छात्रो को रहने और खाने के लिए 1 लाख रुपये जाते है. वहीं अगर पढ़ाई के लिए दिए गए खर्च की बात करें तो वे अलग-अलग डिग्री के लिए अलग-अलग हो सकता है. जैसे अगर कोई सामान्य डिग्री करता है, तो उसे 30 हजार रुपये मिलते हैं. वहीं अगर कोई इंजीनियरिंग डिग्री करना चाहता है, तो उसे 1 लाख 25 हजार रुपये दिए जाते हैं. वहीं मेडिकल डिग्री के लिए 3 लाख रुपये दिए जाते हैं.
प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन (Pradhan Mantri Uchchatar Shiksha Protsahan)
प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन को पीएम-यूएसपी योजना भी कहा जाता है. इस योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद दी जाती है. इस योजना के तहत लाभ 12 वीं के नतीजों के आधार पर होता है. हर साल लगभग 82 हजार छात्र-छात्राओं को इस योजना के लिए चुना जाता है.
इस योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को मिलता है, जो डिग्री के लिए अप्लाई करते हैं. इस योजना के तहत छात्रों को सालाना 12 हजार रुपये मिलते हैं.
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (Post Matric Scholarship)
पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत सरकार अल्पसंख्यक समुदाय (Minority) के आर्थिक रुप से कमजोर मेधावी छात्रों (Meritorious Students) को उच्च शिक्षा में मदद करता है. इसके अलावा एससी समुदाय से आने वाले छात्र-छात्राओँ को भी इस योजना का लाभ मिलता है, इस योजना के तहत विद्याथियों को फीस के लिए मदद की जाती है. इसके अलावा छात्राओं की प्रोफाइल के आधार पर कई अन्य लाभ भी मिलते हैं,
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications