जल्द ही लखनऊ से नेपाल के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर किया जाएगा। इस पूरे रूट को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। पहले ही अयोध्या तक के रूट को काफी अच्छा किया जा चुका है। इस बीच बाराबंकी से रुपैडिहा तक 150 किलोमीटर तक के पैच को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तैयार करने जा रहा है।
इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। फोर लेन हाई वे बन जाने के बाद नेपाल जाने में अब काफी कम समय लगेगा। जिससे नेपाल से होने वाली व्यापारिक गतिविधियों को भी रफ्तार मिलेगी। मौजूदा समय में नेपाल की दूरी तय करने में 3 घंटे का समय लगता है, लेकिन इस पैच के बन जाने के बाद और भी कम समय लगेगा।

रिपोर्ट के अनुसार फोर लेन हाईवे बन जाने के बाद 150 किलोमीटर का सफर सिर्फ दो घंटे में ही पूरा हो जाएगा। प्राधिकरण के परियोजना के निदेश सौरभ चौरसिया ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को 150 करोड़ की लागत से पूरा किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को अगले तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हाईवे के निर्माण के दौरान एक ओर आवागमन सड़क पर जारी रहेगा। जमीन अधिगृहित करके ग्रीन फील्ड पर भी लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे की तरह काम किया जाएगा और इसे बेहतर तरीके से विकसित किया जाएगा।
गौर करने वाली बात है कि उत्तर प्रदेश में सड़कों के ढांचे को काफी मजबूत किया जा रहा है। प्रदेश सरकार सड़कों को बेहतर करने के लिए कई कदम उठा रही है। प्रदेश में रिकॉर्ड संख्या में हाईवे, ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। जिससे ना सिर्फ आवागमन को बेहतर किया जा सके बल्कि औद्योगिक संभावनाओं को भी बढ़ाया जा सके।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
