तेलंगाना सरकार ने सीता राम लिफ्ट सिंचाई प्रोजेक्ट में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मंत्री उत्तम रेड्डी ने परियोजना के तहत कार्यों को 4 श्रेणियों में विभाजित करने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से चर्चा के दौरान लिफ्ट सिंचाई प्रोजेक्ट क्रियान्वयन में खामियां जानी। मंत्री उत्तम रेड्डी ने कहा कि सिंचाई प्रोजेक्ट निर्धारित अवधि में पूरा किया जाना चाहिए।
उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी, पी श्रीनिवास रेड्डी और थुम्मला नागेश्वर राव ने गुरुवार, 14 दिसंबर को पूर्ववर्ती खम्मम जिले में सीता राम लिफ्ट सिंचाई परियोजना के निष्पादन में देरी के संबंध में अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। सिंचाई प्रोजेक्ट को लेकर एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि मंत्री उत्तम रेड्डी ने अधिकारियों से नए अयाकट के बारे में जानकरी ली।

इस दौरान कथित तौर पर प्रोजेक्ट के तहत कार्य पूरा किए बिना नहरों के निर्माण को औचित्यहीन बताते हुए अधिकारियों की खिंचाई की। हालांकि अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि उन्हें इस परियोजना के लिए अभी तक केंद्र सरकार से पर्यावरण मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में कार्य पूरा होने पर दो महीने का वक्त लग सकता है।
वहीं सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि बीआरएस सरकार ने पहले की परियोजनाओं को फिर से डिजाइन करने के बाद सीता राम लिफ्ट सिंचाई परियोजना शुरू की थी और ऐसे समय में हजारों सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च किए थे। जूबकि कुछ ही खर्च में मूल परियोजना अब तक तैयार हो गई होती।


Click it and Unblock the Notifications