तेलंगाना में सरकार बदलने के बाद रायथु बंधु स्कीम (Rythu Bandhu Scheme) को लेकर प्रजा पालन आवेदन फॉर्म को लेकर भ्रम की स्थिति सामने आई है। राज्य में सफेद राशन कार्ड धारकों के सबसे अधिक चिंता वाली बात कही जा रही है।
दावा किया जा रहा है कि ऐसे लाभार्थी जिन्हें सफेद राशन कार्ड जारी किया गया है और वो रायथु भरोसा के तहत स्कीम का लाभ ले रहे थे, उन्हें अब आगे स्कीम का लाभ शायद ना मिल पाए। एक रिपोर्ट के मुताबिक तेलंगाना में ऐसे करीब 70 लाख किसान हैं, जिन्हें अब रायथु बंधु स्कीम का मिलना निश्चित नहीं है।

रायथु बंधु स्कीम को लेकर ये निश्चित नहीं हो पाया है कि क्या इसका फायदा स्कीम के दायरे में सभी किसानों को मिलेगा? सवाल ये भी उठ रहे हैं कि रायथु बंधु के अंतर्गत आने वाले सभी किसानों को रायथु भरोसा के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त होगी या क्या प्रत्येक किसान को 28 दिसंबर से 6 जनवरी तक चल रहे प्रजा पालन के दौरान रायथु भरोसा के लिए एक अलग आवेदन जमा करना होगा। अब तक सफेद कार्ड धारक भी इस स्कीम का लाभ उठा रहे थे, ऐसे में उनकी पात्रता स्कीम के लिए है या फिर नहीं, इसको लेकर भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
रायथु बंधु को लेकर नई प्रक्रिया के तहत लाभार्थियों एक अलग आवेदन करना होगा। जिसके चलते मौजूदा लाभार्थियों को फिर से पात्र माना जाएगा या नहीं, इस पर संदेह है। वहीं कृषि विभाग के अधिकारी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि या खंडन करने को तैयार नहीं हैं। जबकि सूत्रों को मुताबिक राज्य सरकार अपने खर्च में कटौती करने के लिए रायथु भरोसा लाभार्थियों की संख्या पर एक सीमा लगाने की योजना बना रही है। रायथु बंधु के अंतर्गत आने वाले लगभग 15-16 लाख किसान नई रायथु भरोसा योजना लाभ से वंचित हो सकते हैं।
आवेदन के साथ लगने वाले दस्तावेज
रायथु बंधु स्कीम के लिए प्रजा पालन आवेदन पत्र के साथ आवेदक को आधार, सफेद राशन कार्ड जमा करना अनिवार्य है। इसके अलावा बैंक खातों और अन्य सरकारी योजनाओं की भी जानकारी देनी होगी, जिसमें उन्हें रायथु बंधु और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अलावा डीबीटी के माध्यम से अन्य कोई लाभ दिया गया हो।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
