ओडिशा सरकार में पंचायती राज और पेयजल विभाग मंत्री प्रदीप कुमार अमात कहा कि गांवों में हर घर तक पेयजल की सुविधा सुनिश्चित कराना सरकार की प्राथमिकता है। आमात ने बताया कि वर्तमान में 33000 करोड़ रुपये की 207 मेगा पाइप जलापूर्ति परियोजनाओं में से 191 का कार्यान्वयन किया जा रहा है। जबकि 16 प्रोजेक्ट्स पूरे हो चुके हैं। मंत्री ने बताया कि मार्च 2024 तक 25 मेगा प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य है जबकि बाकी 2025 तक पूरा हो जाएगा।
मंत्री ने कहा, यदि कोई विशिष्ट शिकायत है, तो लोग हेल्पलाइन नंबर 1916 का उपयोग करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। वहीं ओडिशा के राज्यपाल ने ओडिशा विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार 2025 तक कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सभी ग्रामीण घरों में सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति के लिए कदम उठा रही है।

मंत्री अमात ने बताया कि राज्य सरकार ने 2024 के अंत तक सभी के लिए पाइप से पेयजल आपूर्ति बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। मंत्री अमात ने कहा कि 70 की आबादी वाले क्षेत्र के लिए एक ट्यूबवेल लगाने का प्रावधान है। ट्यूबवेल लगाने में कोई बाधा नहीं है कलेक्टर और अन्य अधिकारियों को ट्यूबवेल लगाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। लगभग 16659 गांवों को पाइप जलापूर्ति के तहत कवर किया गया है।
टैंकरों के माध्यम से पीने का पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जा रही है और ग्राम पंचायतों और जिला परिषदों को आवश्यक धनराशि के साथ सशक्त बनाया गया है। राज्य सरकार के मुताबिक, अब तक राज्य के 69% ग्रामीण घरों, 68% स्कूलों, 59% आंगनवाड़ी केंद्रों और सभी ग्राम पंचायत कार्यालयों में पीने के पानी के नल कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
