Surprise schools bag checking in Delhi: दिल्ली सरकार स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। बच्चों के साथ स्कूल और बाहर मारपीट के मामले सामने आन के बाद शिक्षा निदेशालय ने अहम आदेश दिया, जिसमें विद्यालयों को 24 घंटे सीसीटीवी संचालन सुचारु रखने के कहा गया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों के बैग की औचक चेकिंग के भी निर्देश दिए गए। निर्देश के अलावा शिक्षा विभाग ने औचक बैग चेकिंग की वजह भी बताई है।

इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे स्कूल में ऐसी कोई सामग्री न लाएं, जो संभावित रूप से अन्य छात्रों को नुकसान पहुंचा सके। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के स्कूलों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि स्कूलों के गेट पर गार्ड नियमित रूप से छात्रों के बैग की जांच करे। साथ ही आगंतुकों को कक्षाओं और स्टाफ कक्ष में जाने की अनुमति न देने को कहा गया है। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन को सीसीटीवी के 24 घंटे चालू रखने की व्यवस्था सुनिश्चित रखने को कहा गया है।
शिक्षा निदेशालय ने क्यों लिया निर्णय?
दिल्ली शिक्षा निदेशालय के मुताबिक स्कूल परिसर के अंदर और बाहर छात्रों के बीच मारपीट गंभीर मामला है। डीओई के आदेश के मुताबिक ऐसी घटनाओं पर नजर रखने के लिए दिल्ली के स्कूल प्रमुखों को स्कूल परिसर में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक प्रभावी तंत्र गठित करने को कहा गया है। साथ ही ये भी कहा गया है कि स्कूलों प्रशासन को सभी संबंधित लोगों के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाने, छात्रों, अभिभावकों और कर्मचारियों के लिए अच्छी सुरक्षा माहौल विकसित करने के लिए बेहतर व्यवस्था करना जरूरी है।
More From GoodReturns

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

RBI ने Repo Rate रखा बरकरार, EMI, महंगाई, रुपया और शेयर बाजार पर क्या असर?

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर



Click it and Unblock the Notifications