मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार चौतरफा विकास की ओर बढ़ रहा है। तकरीबन हर क्षेत्र में प्रदेश बेहतर कर रहा है। स्टांप और पंजीकरण मद में भी प्रदेश सरकार ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए इससे होने वाली आय में बढ़ोत्तरी दर्ज की है। प्रदेश में स्टांप एवं पंजीकरण मद के तहत 16.83 फीसदी आय दर्ज हुई है।
प्रदेश के राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने बताया कि पंजाब के लोगों को पारदर्शी, परेशानी मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं प्रदान करना मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य लक्ष्य है। यही वजह है कि प्रदेश में राज्य का राजस्व लगातार बढ़ रहा है।
V

राजस्व मंत्री ने कहा कि जनवरी 2024 में पंजाब के खजाने को स्टांप और रजिस्ट्रेशन के तहत 376.16 करोड़ रुपए की आय हुई है। जोकि जनवरी 2023 की तुलना में 16.83 फीसदी अधिक है। जनवरी 2023 में इस मद से होने वाली कुल आय 321.96 करोड़ रुपए थी।
जिम्पा ने कहा कि प्रदेश की आय में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रदेश में जबसे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने सत्ता संभाली है उसके पहले दिन से ही कई ऐसे फैसले लिए गए हैं जिससे राज्य में सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं।
प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से भ्रष्टाचार खत्म करने के प्रयास शुरू कर दिये गए। जिम्पा ने पंजाब के लोगों से अपील की है कि वो राजस्व विभाग के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को रिश्वत न दें। अगर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो इसकी सूचना तत्काल प्रभाव से शासन को दें। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications