हरियाणा की मनोहर लाल खटृर सरकार ने नए साल में स्कूल शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। स्कूल में पढ़ाने वाले गेस्ट टीचर्स की सैलरी में प्रदेश सरकार ने बढ़ोत्तरी कर दी है। गेस्ट टीचर्स को चार प्रतिशत बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटृर ने हरियाणा के स्कालों के अतिथि अध्यापकों को तोहफा दिया है। इन शिक्षकों को चार प्रतिश बढ़ी हुआ वेतन मिलेगा। शिक्षकों के वेतन बढ़ोतरी की दरें पहली जुलाई 2024 से लागू होंगी।
बता दें हरियाणा सीएम ने पहले नियमित कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोत्तरी की थी। वहीं अब अतिथि अध्यापकों के वेतन में वृद्धि की है। याद रहे बीते सप्ताह ही प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते ( डीए) में चार प्रतिशत इजाफा किया है।
ये भी पढ़ें- हरियाणा सीएम ने जनसंवाद पोर्टर पर अपलोड किए गए प्रोजेक्ट की निगरानी का दिया निर्देश
गौरतलब है कि हरियाणा के स्कूलों में 15 हजार गेस्ट टीचर कार्यरत हैं। हरियाणा में भाजपा ने 2014 के चुनावी घोषणा-पत्र में सत्ता में आने के बाद स्कूलों के अतिथि अध्यापकों को नियमित करने का वादा किया था लेकिन कानूनी कारणों के कारण भाजपा अपना ये वादा पूरा नहीं कर पा रही है।
हालांकि भाजपा ने विधानसभा में कानून बनाकर इन शिक्षकों को नौकरी देने की गारंटी दी है। इस कानून के तहत गेस्ट शिक्षकों को हटाया नहीं जाएगा, बल्कि नियमित शिक्षकों की तरह इन्हें भी 58 वर्ष होने के बाद ही रिटायर किया जाएगा। एक तरह से देखा जाए तो ये नियमित शिक्षक की तरह ही नौकरी कर सकेंगे।
Ram Mandir: 22 जनवरी को कई राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल, शराब की दुकानों के भी खोलने पर प्रतिबंध
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
