मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहरों के सुनियोजित विकास को लेकर प्रदेश के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बात की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह महायोजना 2031 को शीघ्र लागू करें। शनिवार को इस बाबत हुई बैठक में छह नगरों की महायोजना 20231 को प्रस्तुत किया गया। लखनऊ विकास प्राधिकरण के दायरे को लखनऊ की सीमा तक विस्तार देने का निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने स्टेट कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के गठन का जिक्र करते हुए कहा कि इससे राजधानी क्षेत्र में सुनियोजित और सुस्थिर विकास को रफ्तार मिलेगी। सीएम ने कहा कि विकास प्राधिकरणों को नई संभावनाएं तलाशनी होगी, नगर निगम को अपना दायरा बढ़ाकर आय के स्रोत को सृजन करना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक और अध्यात्मिक स्थलों के विकास को इस महायोजना का हिस्सा बनाना होगा। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए रहने की व्यवस्था आसपास में ही करना चाहिए।
इसके साथ ही नगरों में यातायात के प्रबंधन पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए ठोस प्रयास करने की जरूरत है। टैक्सी-ऑटो स्टैंड वेंडर जोन को तय करना चाहिए, जिससे ट्रैफिक जाम ना लगे। साथ ही भूमि को स्पष्ट रूप से चिन्हित करना चाहिए। मल्टीलेवल पार्टिंग के लिए भी उपयुक्त स्थान को तय करना चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि रायबरेली एम्स को महायोजना का हिस्सा बनाया जाए। यहां नई टाउनशिप का भी विकास किया जाना चाहिए। तालाब और जलाशयों का संरक्षण जरूर किया जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि भू उपयोग की जानकारी स्पष्ट होनीचाहिए जिससे लोगों को भूमि की स्थिति पता करने में कोई दिक्कत ना हो। लोग आसानी से खसरा संख्या से जमीन की पूरी जानकारी ऑनलाइन हासिल कर सकें।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
