Rourkela Airport: भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (AAI) के निर्देश पर एलायंस एयर (AA) ने राउरकेला हवाई अड्डे को विशेष वीएफआर (VFR) के तहत संचालन की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही ओडिशा सरकार की आशंकाओं को समाधान हो गया है।
दरअसल, राउरकेला को 5 से 29 फरवरी, 2024 तक एफआईएच प्रो लीग (पुरुष और महिला) 2023-24 की सह-मेजबानी करने का अवसर मिला है। लेकिन राउरकेला हवाई अड्डे से फ्लाइट्स का निलंबन चिंता का विषय था, जिसको लेकर ओडिशा सरकार ने एयरोर्ट पर फ्लाइट्स संचालन को लेकर केंद्र से अनुरोध किया था।

एएआई ने यह निर्णय बढ़ती ठंड और कोहरे के बीच विजिविलिटी कम होने के चलते लिया था। करीब एक महीने से राउरकेला एयरपोर्ट से फ्लाइट्स का संचालन निलंबित था। लेकिन एलायंस एयर (एए) ने अब यहां विशेष वीएफआर (Visual Flight Rules) के तहत फ्लाइट्स संचालन की अनुमति दी है।
सूत्रों के मुताबिक विशेष वीएफआर ऑपरेशन के लिए एयरोड्रम नियंत्रण टावर को उड़ान नियमितता में सुधार के लिए एप्रोच कंट्रोल यूनिट (ACU) तैयार किया गया है। ओडिशा सरकार के अनुरोध पर भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) ने सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) को नियुक्त किया है।
जबकि एटीसी और ओडिशा में आरसीएस कार्यान्वयन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया एएआई राउरकेला में एटीसीओ को विशेष वीएफआर संचालन के अनुभव की कमी थी। ऐसे में इसको लेकर ऑपरेशन कर्मचारिओं को प्रशिक्षण देने के लिए अन्य क्षेत्रों से चार एटीसीओ को बुलाया गया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद, लिखित और मौखिक परीक्षाएं आयोजित की गईं, जिसके बाद एएआई ने हाल ही में उन्हें राउरकेला में विशेष वीएफआर ऑपरेशन के लिए अधिकृत किया।
राउरकेला एयपोर्ट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक एएआई ने इस हफ्ते सोमवार (22 जनवरी) को विमानन नेटवर्क के माध्यम से राउरकेला हवाई अड्डे की विशेष वीएफआर स्थिति के बारे में सूचित करते हुए नोटम (एयरमेन को नोटिस) भी जारी किया। जिसके बाद एयरपोर्ट से अब विशेष वीएफआर ऑपरेशन के तहत 1,500 मीटर या उससे अधिक की दृश्यता के साथ भी यदि पायलट जमीन देख सकता है, तो उसे लैंडिंग के लिए जा सकता है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
