ओडिशा सरकार ने बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के कार्ड के आवेदकों के लए एसओपी को जारी कर दिया है। साथ ही पंचायत स्तर पर अधिकारियों के लिए प्रोत्साहन की भी घोषणा की, जो इन आवेदनों का सत्यापन करेंगे। BSKY में जो आवेदक आव रह गए हैं उन्हें भी इसके लिए आवेदन कराने के लिए कहा गया है।
नबीन कार्ड के लिए परिवार के मुखिया का नाम पंजीकरण करने के लिए कहा गया है। परिवार में सबसे बड़े सदस्य को परिवार का मुखिया माना जाएगा। अगर परिवार में कोई महिला सदस्य नहीं है या किसी की उम्र 18 वर्ष से कम है तो परिवार के सबसे बड़े पुरुष को ही परिवार का मुखिया माना जाएगा।

सरकार की ओर से जो एसओपी जारी की गई है उसके अनुसार 18 वर्ष से ऊपर का परिवार का कोई सदस्य इसके लिए आवेदन कर सकता है। आधार कार्ड में परिवार का मुखिया और परिवार के बाकी के सदस्यों का पता भी ओडिशा के ग्रामीण क्षेत्र का होना चाहिए। अगर आधार कार्ड में विवाहित महिला सदस्य का पता घर के मुखिया के पते के समान नहीं है तो 30 जून तक मुखिया के पते का एक अपडेटेड आधार कार्ड जमा करना होगा।
इसके साथ ही परिवार के सभी सदस्यों का वोटर आईडी कार्ड, आधार बेस्ड ईकेवाईसी भी होना जरूरी है। जो भी आवेदन प्राप्त होंगे उसे वेरिफिकेशन के लिए भेजा जाएगा। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पंचायत अधिकारी के द्वारा सामने से आवेदन को सत्यापित किया जाएगा। इसके लिए बीडीओ स्तर से अधिकारी को नियुक्त किया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
