उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए खेतों में छुट्टा जानवर मुसीबत बने हुए हैं। रबी फसल के सीजन में किसानों को इन छुट्टा पशुओं से अपनी फसल बचाना एक चुनौती बनता जा रहा है।

चना, मटर,गेहूं, सरसों, और मसूर की फसलों की रक्षा करना किसानों के लिए जरूरी हो गया है क्योंकि उनकी खेत में खड़ी फसल को ये छुट्टा जानवर नुकसान पहुंचा सकते हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार ने अब छुट्टा पशुओं से छुटकारा दिलाने के लिए सोलर फेंसिंग की व्यवस्था की है।
बता दें हाल ही में जारी किए बजट में योगी सरकार ने किसानों की इस बड़ी समस्या के लिए समाधान निकाला है उन्होंने इसके लिए बजट में 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई। सोलर फेंसिंग की योजना का किसान पिछले एक साल से इंतजार कर रहे थे।
5 फरवरी को पेश किए गए बजट में योगी सरकार ने राज्य के किसानों से संबंधित कई योजनाओं के लिए बजट बढ़ाया है। इसके साथ ही योगी सरकार ने किसानों के खेतों की फसल की सिंचाई और उसकी सुरक्षा पर खास अहमियत दी है।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना की घोषणा की है। योगी सरकार छुट्टा पशुओं से छुटकारा दिलाने के लिए प्रबंध किया है। योगी सरकार ने इस योजना के लिए फिलहाल बजट में 50 करोड़ रुपये की ही व्यवस्था की है।
वहीं योगी सरकार ने सोलर सिंचाई पंप की स्थापना के लिए बजट में ढाई गुना से अधिक वृद्धि की है। निजी नलकूपों की बिजली बिल में रियायत की घोषणा की है जिसके लिए 2400 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया है
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
