MP News: विज्ञान में सहभागिता के अंतर्राष्ट्रीय दिवस सीएम मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में सीएम यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर मैं स्वयं गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूं।
कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने सीखो कमाओ योजना में आठ हजार चयनित प्रशिक्षणार्थियों को 6 करोड़ 60 लाख रूपए स्टाइपेंड सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित किए। सीएम यादव ने एसटीईएम (साइंस, टेक्नॉलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ्स) क्षेत्र में निपुण महिलाओं का सम्मान किया।

इतना ही नहीं, उन्होंने रोजगार मेलों में चयनित महिला अभ्यर्थियों कुमारी महक शुक्रवारे, कुमारी रूबी सिंह यादव, कुमारी ऐश्वर्या तिवारी, कुमारी रागिनी रावत, कुमारी श्रद्धा कुशवाह, कुमारी आरती कुदापे आदि को ऑफर लेटर वितरित किए। इस दौरान अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मनु श्रीवास्तव ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा सीएम यादव की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
प्रदेश में विज्ञान, तकनीकी, इंजीनियरिंग और गणित की शिक्षा (स्टेम) में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और यूएन वूमेन के सहयोग से इस दिशा में विशेष प्रयाए हो रहे हैं। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि आज 12 जनजातीय जिलों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेजों की बहनों को सम्मानित किया गया है।
कहा कि माताओं-बहनों की स्थिति में भी लगातार सुधार हो रहा है। बहन-बेटियों के विज्ञान, तकनीक और इंजीनियरिंग की दिशा में आगे बढ़ने से देश-प्रदेश की दशा और दिशा बदलेगी। हमारे सभी आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज में समय की मांग और आवश्यकतानुसार विश्व स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
