उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश के तकरीबन हर जिले में एक के बाद एक ताबड़तोड़ विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सिद्धार्थनगर में 1900 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी देते हुए कहा जनपद सिद्धार्थनगर में आज लगभग ₹1,900 करोड़ की विभिन्न जन-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास हुआ है। इस अवसर पर स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजनान्तर्गत टैबलेट व स्मार्टफोन तथा मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को चाबी वितरण के साथ ही विद्युत सखी को सम्मानित भी किया गया। क्षेत्र वासियों को हार्दिक बधाई!

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सभी गांवों को कनेक्टिविटी के साथ जोड़ा है। होली से पहले 1900 करोड़ रुपए का उपहार सिद्धार्थनगर को मिल रहा है, इसके लिए आप सबको बधाई। आज हमारा भारत बदल गया है। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ रहा है। पूरी दुनिया में भारत का व्यक्ति जहां भी जाता है उसे सम्मान के साथ देखा जाता है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इंसेफिलाइटिस से अगर कोई जनपद सबसे ज्यादा पीड़ित था तो उसमे से सिद्धार्थनगर भी एक था। मैंने अपनी आंखों से पिछले 30 वर्ष के भीतर हजारों बच्चों को इंसेफिलाइटिस की महामारी से कालखंड में जाते हुए देखा। उन बच्चों को बचाने के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ता था। उस वक्त मेरे साथ विपक्ष में जगदंबिका पाल थे, विपक्ष में होने के बाद भी वह मेरे साथ इस मुद्दे पर खड़े रहते थे। जगदंबिका पाल उस समय सदन में इसके लिए खड़े होते थे। मैं उस वक्त विपक्ष में था, लेकिन बावजूद इसके जगदंबिका पाल संसद में मेरे साथ सुर में सुर मिलाते थे। आज हम कह सकते हैं कि सिद्धार्थनगर में इंसेफिलाइटिस खत्म हुआ। इसके बहुत कारण हैं, हमने मच्छर और माफिया दोनों को साफ किया है। जब ये दोनों समाप्त होते हैं तो बीमारी भी समाप्त होती है और बीमारू राज्य की श्रेणी से उभरकर आपका जनपद भी विकसित जनपद की श्रेणी में आकर खड़ा हो गया।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
