महाराष्ट्र में शिंदे सरकार किसानों के हित में बड़ा फैसला ले रही है। जिसके तहत छत्रपति संभाजी नगर को कृषि तकनीकी का हब बनाया जाएगा। सीएम शिंदे ने यहां गर्ल्स एग्रीकल्चर कॉलेज की स्थापना के अलावा यहां एक अदरक अनुसंधान केंद्र भी खुलेगा। जिसका सीधा फायदा छत्रपति संभाजीनगर के अलावा आसपास के अन्य जिलों को भी मिलेगा।
कृषि मंत्री धनंजय मुंडे ने कहा कि सरकार के समक्ष जल्द अनुसंधान केंद्र के लिए जमीन की मांग का प्रस्ताव शासन की ओर से जल्द भेजा जाएगा। मंत्री ने बताया कि यहां यूनिवर्सिटी के लिए जमीन की कमी है। ऐसे में राज्य सरकार संभाजीनगर ने गर्ल्ड कृषि विश्वविद्यालय स्थापित के लिए जमीन का प्रबंध राज्य सरकार करेगी।

वहीं महाराष्ट्र कृषि विभाग ने राज्य में अदरक की खेती को बढ़ाने के लिए छत्रपति संभाजीनगर के बोरगांव, खुलताबाद में अदरक अनुसंधान केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि अदरक अनुसंधान केंद्र खुलने से आसपास के जिलों के किसानों को मदद मिलेगी और राज्य के किसाना वैज्ञानिक तरीके से खेती करके अपनी आय बढ़ा सकेंगे।
महाराष्ट्र के कृषि मंत्री धनन्जय मुंडे ने कहा है कि वसंतराव नाइक मराठवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संभाजीनगर जिले में कोई सरकारी कृषि डिग्री या स्नातकोत्तर महाविद्यालय नहीं है, इसलिए सरकार ने लड़कियों के लिए एक नया कृषि महाविद्यालय शुरू करने का निर्णय लिया है। मुंडे ने इस कॉलेज की स्थापना के लिए अधिकारियों को पैसे का प्रस्ताव वित्त विभाग को सौंपने का आदेश दिया है।
मंत्री ने कहा कि कृषि शिक्षा में लड़कियों की संख्या कम है इसलिए सरकार ने उनके लिए एक अलग कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। जिले में अदरक अनुसंधान केंद्र भी खोलने का निर्णय लिया गया है।
वहीं सरकार ने अदरक अनुसंधान केंद्र के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध करवाने को कहा है। इस प्रस्ताव के अलावा कृषि मंत्री मुंडे ने लातूर में विलासराव देशमुख कृषि जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की तत्काल मरम्मत के लिए 2 करोड़ रुपये जारी करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को नवीकरण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिए हैं।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Ardee IPO: कल आखिरी मौका! आज ही UPI Mandate करें Approve, वरना हो सकता है आवेदन Reject



Click it and Unblock the Notifications