पंजाब में निवेश हुआ आसान, उद्योग लगाने के लिए 10-15 दिन में पूरी होती हैं औपचारिकताएं
पंजाब में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की भगवंत मान सरकार कई कदम उठा रही है। इसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं। प्रदेश में रिकॉर्ड 65 हजार करोड़ रुपए का निवेश आया है और देश का दूसरा सबसे बड़ा टाटा स्टील का प्लांट भी पंजाब में लग रहा है। इसकी एक बड़ी वजह है मान सरकार की उद्योग को लेकर नीतियां।
प्रदेश सरकार की ओर से पंजाब में उद्योग लगाने के लिए अब अलग-अलग जगह पर सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं। बल्कि 10-15 दिनों के भीतर ही तमाम औपचारिकताओं को पूरा कर लिया जाता है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में एक प्राइवेट थर्मल प्लांट जोकि 540 मेगावाट का प्लांट था, उसे पंजाब सरकार ने खरीद लिया और उसे हम चला रहे हैं। कोयला हमारे पास है, काफी समय से बंद पड़ी कोयला की खदान को हमने शुरू किया। पंजाब में हमारे पास बिजली है, लोगों को फ्री बिजली दी जा रही है। पंजाब में 90 फीसदी घरों का बिजली का बिल जीरो है। खेतों में हम फ्री बिजली दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications