पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा के साथ उनकी सेहत का ख्याल रख रही है। इसी क्रम में पंजाब के सरकारी स्कूलों में दिए जाने वाले मिड-डे-मील को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रतिनिधित्व वाली सरकार ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सप्ताह में एक बार मिड-डे-मील में केलों की जगह मौसमी फल दिए जाएंगे। मिड-डे मील में जो सरकारी स्कूल के बच्चों को फल दिए जाएंगे, उनमें किन्नू, अमरूद, लीची, सेब और आम शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री के आदेश के बाद मिड डे मील में ये बदलाव 12 फरवरी से होगा। 12 फरवरी से बच्चों को मिड-डे-मील में हर सोमवार को केले देने के बजाय हर दिन अलग-अलग मौसमी फल दिया जाएगा।
सरकार ने विद्यार्थियों को मौसमी फल देने का आदेश दिया था जिसके बाद स्कूली बच्चों को पहली जनवरी से केला देना शुरू किया गया था। वहीं अब हर सोमवार को बच्चों को केवल केले ही ना दिए जाए इसके लिए पंजाब मिड-डे-मील सोसाइटी द्वारा पत्र जारी किया है जिसमें कहा गया है कि हर स्कूली बच्चे को दोपहर के खाने में हर सोमवार मौसमी फल देने का फैसला स्कूलों में लागू किया जाए।
यह भी कहा जा रहा है कि विद्यार्थियों को मौसमी फल देने का फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में हुई मीटिंग के दौरान लिया गया है। इसके पीछे की कोशिश स्थानीय फल उत्पादकों को लाभ पहुंचाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी है। इस स्कीम में प्रति विद्यार्थी 5 से 6 रुपए खर्च करने की योजना है। गौरतलब है कि पंजाब में इस समय 19,120 सरकारी स्कलों में प्री-नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के 18.35 लाख बच्चों को दोपहर का खाना परोसा जा रहा है। मिड-डे-मील को सरकार द्वारा सीजन के आधार पर साल में 2 से 3 बार बदला जाता है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
