Haryana News: हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि मनोहर सरकार द्वारा राज्य में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाकर नए आयाम स्थापित किए है।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने जगाधरी शहर में 3 करोड़ 35 लाख के विकास कार्यों का उदघाटन और शुभारम्भ किया। इनमें नव निर्मित सडक़ों का उद्घाटन और तीन पार्कों के सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में सड़क तंत्र से लेकर हर क्षेत्र में मजबूती प्रदान की है। देश व प्रदेश में सड़कों के जाल बिछाए जा रहे है। नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, लिंक रोड व अन्य सडक़ों का निर्माण किया जा रहा है और देश तेजी से तरक्की कर रहा है।
मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछरौली में करीब 2 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से बने 12 कमरों व एक बहुउद्देशीय हॉल का उद्घाटन करने उपरांत स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य जहां पर स्मार्ट ब्लैक बोर्ड, स्मार्ट क्लास रूम, टैब, कम्पयूटर लैब और साफ्टवेयर विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाये जा रहे है। स्कूलों में छठी कक्षा से वोकेशनल शिक्षा दी जा रही है। इसके अलावा सरकार द्वारा राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को रोबोट उपलब्ध करवाए जा रहे है। ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा उपलब्ध हो सकें। इस योजना के तहत पहले चरण में प्रदेश के 50 स्कूलों को शामिल किया गया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा शिक्षा के क्षेत्र में ऐसा पहला राज्य है जहां पर विद्यार्थियों को शिक्षा किट भी उपलब्ध करवाई जा रही है। स्कूल के विद्यार्थियों को सरकार की योजना सुपर 100 में नीट और जेईई की परीक्षा पास करके एमबीबीएस और आईआईटी में एडमिशन मिल रहा है। प्रदेश में सरकारी नौकरियां मेरिट पर मिल रही हैं। जिससे अब शिक्षा का स्तर बढ़ा है और गरीब परिवारों के बच्चे अब अपनी प्रतिभा के बल पर आगे आ रहे है।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हांसिल करके हरियाणा का नाम रोशन किया है। सरकार द्वारा खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के अनुसार करोड़ो रुपए का नकद ईनाम भी प्रदान किए जा रहे है। सरकार द्वारा बनाई गई खेल नीति में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण के साथ आर्थिक सहयोग भी दिया जाता है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
