Haryana News: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सभी वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की गई है। सरकार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। मंत्री कमलेश ढांडा सोमवार को कैथल जिले के कलायत नगर पालिका परिसर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा-जन संवाद कार्यक्रम के दौरान नागिकों को संबोधित कर रही थी।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा-जन संवाद कार्यक्रम के जरिए लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है। अब फिर से सभी नगर पालिकाओं में यह यात्रा आरंभ की गई है। आमजन को चाहिए कि वे अपने कार्यों को इस यात्रा के दौरान पूर्ण करवाएं। क्योंकि सरकार स्वयं आपके घर द्वार पहुंची है।

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में अब योग्यता के आधार नौकरियां युवाओं को प्रदान की जा रही है। अब गरीब व्यक्ति को भी लगता है कि उन्हें भी सरकारी नौकरी मिल पाएगी। ग्रुप सी की भर्ती का रिजल्ट अभी जारी किया गया है। जिसमें हर गांव से लगभग 10 योग्य बच्चों ने सरकारी नौकरी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कार्य किया गया है। प्रदेश को खुले में शौच मुक्त किया गया है। घर-घर शौचालय बनाए गए हैं। हर घर में नल और हर नल में जल प्रदान किया गया है।
आयुष्मान योजना के तहत 1 लाख 80 हजार रुपए तक आय वाले परिवार का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। ताकि वह अस्पतालों में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सके। यही नहीं 3 लाख रुपए तक की आय वाले परिवार चिरायु योजना के तहत 1500 रुपए देकर आयुष्मान कार्ड भी बनवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को मकान उपलब्ध कराने जा रहे हैं। किसानों के कल्याणार्थ अनेक योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है।
हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र लाभार्थी सोना को गैस-सिलेंडर का वितरण किया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सम्मानित किया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
