Punjab News: पंजाब सरकार के लिए अच्छी खबर सामने आई है। संगरूर को देश का नंबर 1 जिला घोषित किया गया है। सीएम भगवंत मान ने इसके लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ग्रीन स्कूल कार्यक्रम के तहत संगरूर को देश के सर्वश्रेष्ठ जिले के रूप में सम्मानित किया गया है।
जिस दिन से चला हूं मेरी मंजिल पे नजर है
आंखों ने कभी मील का पत्थर नहीं देखा..

सीएम भगवंत मान ने कहा कि संगरूर को रोल मॉडल मानकर पूरे पंजाब में काम किया जाएगा। सुनाम हलके में 'पहल' नाम से पायलट स्कीम शुरू की गई। जिसमें पहले साल हर महिला ने कपड़े सिलकर डेढ़ लाख रुपये कमाए। आने वाले समय में हम इस योजना को पूरे पंजाब में शुरू करेंगे।
सीएम मान ने कहा कि जनता का पैसा जनता के लिए ही इस्तेमाल होगा। 2023-24 में हमारी सरकार ने नरेगा में 277.24 करोड़ रुपये खर्च किए। गरीबों को काम भी मिल रहा है और राज्य भी प्रगति कर रहा है। हमने सीएमओ, एसएमओ और डीएचएस को बाहर से दवाएं खरीदने का अधिकार दिया है। अगर सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड या एक्स-रे की सुविधा नहीं है तो यह बाहर किया जाएगा और पैसा सरकार देगी।
उपायुक्तों को पंचायतों या विभिन्न योजनाओं का पैसा शीघ्र जारी करने का निर्देश दिया गया है। गांवों में पैसे के कारण आरओ फिल्टर, सोलर लाइट, एंबुलेंस, बस स्टैंड, तालाब का काम नहीं रुकना चाहिए। लोक निर्माण विभाग को बजट जारी कर दिया गया है और सख्त निर्देश दिए गए हैं कि पंजाब की जो भी सड़क आपके संज्ञान में आए उसकी तुरंत मरम्मत कराई जाए।
31 मार्च से पहले पंजाब का कोई भी सरकारी स्कूल बिना चहारदीवारी, साफ बाथरूम, चौकीदार और कैंपस मैनेजर के नहीं होगा। हम शिक्षा के मंदिर को शिक्षा का मंदिर ही रहने देना चाहते हैं। आने वाले दिनों में 150 और मोहल्ला क्लीनिकों का लोकार्पण किया जाएगा। 664 मोहल्ला क्लीनिक चल रहे हैं, जिनमें से 98 लाख लोगों का इलाज हो चुका है। ब पंजाब के हर सरकारी अस्पताल में मरीज को अंदर से दवा मिलेगी।
बड़े पैमाने पर नहर का पानी खेतों तक पहुंचाने का काम चल रहा है। नए पुल-पुलिया बनाए जा रहे हैं। कोई कह रहा है 25 साल बाद हमारे गांव में पानी आएगा तो कोई कह रहा है 30 साल बाद। पंजाब को पानी का राज्य कहा जाता था लेकिन हमारा पानी न जाने कहां खो गया। हम पानी ढूंढकर खेतों तक ले जा रहे हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
