MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार 10 मार्च को ग्वालियर पहुंचे। यहां नवनिर्मित राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। साथ ही, सीएम यादव ने श्रमिक परिवार को सिंगल क्लिक के माध्य से 678 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि बैंक अकाउंट में दी।
सीएम मोहन यादव ने श्रमिकों को यह राशि मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना 2.O के अंतर्गत दी है। सरकार की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना 2.0 के अंतर्गत 30,591 श्रमिक परिवारों को 678 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीएम यादव ने आज उनके बैंक खातों में दी।

साथ ही, सीएम यादव ने 256 विभिन्न विकास कार्यों की भी सौगात दी, जिसकी अनुमाति राशि 28 करोड़ 64 लाख रुपए है। इतना ही नहीं, 2 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत से स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत नवीन प्रवेश द्वार और सहस्त्रबाहु द्वार का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम यादव ने जनसभा को भी संबोधित किया।
सीएम यादव ने मंच से बोलते हुए कहा कि मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता है कि आज मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना 2.0 के अंतर्गत 30,591 श्रमिक परिवारों के खाते में 678 करोड़ की राशि डालने के साथ ही विभिन्न विभागों के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया गया है। इतना ही नहीं, सीएम ने 31 करोड़ 62 लाख के 257 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
