Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के 166 नगरीय निकायों को चुंगी क्षतिपूर्ति मद के अंतर्गत कुल 28 करोड़ 16 लाख 25 हजार रुपए आबंटित किए हैं। विभाग द्वारा राज्य की 14 नगर निगमों को दस करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए, 44 नगर पालिकाओं को आठ करोड़ 70 लाख रुपए और 108 नगर पंचायतों को नौ करोड़ 33 लाख 75 हजार रुपए जारी किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद के अंतर्गत महापौर/अध्यक्ष निधि की शेष 50 प्रतिशत राशि जारी की गई है।
नगरीय प्रशासन विभाग ने चुंगी क्षतिपूर्ति मद के अंतर्गत रायपुर, भिलाई, बिलासपुर और कोरबा नगर निगमों में प्रत्येक को एक करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए की महापौर/अध्यक्ष निधि जारी की है। बिरगांव, धमतरी, दुर्ग, रिसाली, भिलाई-चरोदा, राजनांदगांव, जगदलपुर, रायगढ़, अंबिकापुर और चिरमिरी नगर निगमों में प्रत्येक को 56 लाख 25 हजार रुपए आबंटित किए गए हैं।

विभाग द्वारा भाटापारा और महासमुंद नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 37 लाख 50 हजार रुपए तथा पंडरिया नगर पालिका को 26 लाख 25 हजार रुपए जारी किए गए हैं। तिल्दा-नेवरा, गोबरा नवापारा, आरंग, बलौदाबाजार, गरियाबंद, बागबहरा, सरायपाली, दल्लीराजहरा, बालोद, जामुल, कुम्हारी, अहिवारा, बेमेतरा, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, बड़े बचेली, किंरदुल, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, तखतपुर, रतनपुर, मुंगेली, दीपका, कटघोरा, जांजगीर, चांपा, अकलतरा, सक्ती, खरसिया, सारंगढ़, जशपुर नगर, सूरजपुर, बलरामपुर, मनेंद्रगढ़, बैकुंठपुर और शिवपुर चर्चा नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 18 लाख 75 रुपए आबंटित किए गए हैं।
नगरीय प्रशासन विभाग ने अभनपुर, माना कैंप, कसडोल, सिमगा, भटगांव (सारंगढ़), राजिम, कुरुद, नगरी, बसना, पाटन, नवागढ़ (बेमेतरा), गंडई, डोंगरगांव, केशकाल, बस्तर, पखांजूर, कोटा, बोदरी, बिल्हा, गौरेला, पेंड्रा, लोरमी, बलौदा, खरौद, धरमजयगढ़, किरोड़ीमल नगर, पत्थलगांव, बगीचा, कुनकुरी, रामानुजगंज, भटगांव, विश्रामपुर और खोंगापानी नगर पंचायत में प्रत्येक को 11 लाख 25 हजार रुपए चुंगी क्षतिपूर्ति मद के अंतर्गत आबंटित किए हैं।
खरोरा, कुर्रा, लवन, पलारी, बिलाईगढ़, टुंडरा, छुरा, फिंगेश्वर, भखारा, मगरलोड, आमदी, पिथौरा, तुमगांव, धमधा, उतई, गुरूर, गुंडरदेही, डौंडी, अर्जुंदा, चिखलाकसा, डौंडीलोहारा, परपोड़ी, देवकर, मारो, खम्हरिया, साजा, बेरला, छुईखदान, अंबागढ़-चौकी, छुरिया, पांडातरई, बोड़ला, सहसपुर लोहारा, पिपरिया, फरसगांव, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, चारामा, नरहरपुर, गीदम, बारसुर, कोंटा, दोरनापाल, भैरमगढ़, भोपालपटनम, मल्हार, पथरिया, सरगांव, छुरीकला, पाली, नया बाराद्वार, शिबरीनारायण, अड़भार, डभरा, जैजैपुर, सारागांव, नवागढ़, चंद्रपुर, राहौद, घरघोड़ा, बरमकेला, सरिया, लैलुंगा, पुसौर, कोतबा, कुसमी, राजपुर, वाड्रफनगर, लखनपुर, सीतापुर, प्रेमनगर, प्रतापपुर, जरही, झगराखंड और नई लेदरी नगर पंचायत में प्रत्येक को साढ़े सात लाख रुपए की महापौर/अध्यक्ष निधि जारी की गई है।
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने लाई शानदार योजनाएं, दूरस्थ अंचलों में फैल रही है विकास की रोशनी
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए सुनहरा मौका! PM Kisan योजना से पाएं 3000 रुपए महीना, ऐसे भरें फॉर्म

Silver Price Today: 9 मार्च को चांदी की कीमत में आई गिरावट...35,000 टूटे भाव, जानिए 1 किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications