Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार शीत ऋतु में सड़क दुर्घटनाओं व उनसे होने वाली मृत्यु की संख्या में कमी लाने के उद्देश्य से जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने के लिए 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 'द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा' आयोजित करने जा रही है।
अधिकारियों के मुताबिक,उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जागरूकता के साथ-साथ औचक जांच, चालकों व परिचालकों की काउंसिलिंग और चालकों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी होगा। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार से शुरू हो रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़े की शुरुआत परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह लखनऊ में 1090 चौराहे से करेंगे।

पखवाड़े के दौरान परिवहन निगम ब्रेथएनालाइजर डिवाइस के माध्यम से डिपो एवं मार्ग पर औचक जांच कराएगा। परिवहन निगम की समस्त बसों की तकनीकी जांच कराकर ही बसों को आउटशेड कराया जाएगा। निगम एवं अनुबंधित बसों की हेड लाइट, बैक लाइट, इंडीकेटर, रियर व्यू मिरर, एसएलडी एवं सीट बेल्ट की चेकिंग कराई जाएगी।
बसों के स्पीड कंट्रोल डिवाइस की जांच, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच एवं क्रू की वर्दी की जांच, निगम एवं अनुबंधित बसों में रिफलेक्टिव टेप लगाना, चालकों को रात में बस संचालन के दौरान हेडलाइट के हाईबीम प्रयोग के संबंध में जानकारी देना जैसी गतिविधियों को सुनिश्चित कराया जाएगा।
परिचालकों को नशा न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। रैश ड्राइविंग पर नियंत्रण के लिए मार्ग पर बसों का औचक निरीक्षण तथा चालकों की काउंसिलिंग के साथ ही समस्त चालकों की सड़क सुरक्षा के संबंध में काउंसिलिंग एवं प्रशिक्षण के अंतर्गत सीएमवीआर रुल्स तथा वर्तमान परिस्थितियों में एक्सप्रेस-वे व अन्य हाईवेज पर बस के सुरक्षित संचालन, लेन ड्राइविंग ओवरटेकिंग, ब्रेकिंग आदि की जानकारी दी जाएगी।
सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक तथा सेवा प्रबंधक भी कम से कम तीन-तीन डिपो में कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित कराने में सहयोग करेंगे।
निगम के चालकों की मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए हेल्थ कार्ड के माध्यम से राजकीय चिकित्सालयों में आंखों की जांच व सामान्य स्वास्थ्य जांच, जिसके अंतर्गत नजर, कलर ब्लाइंडनेस, ब्लड प्रेशर, रैंडम शुगर आदि की जांच कराई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र परीक्षण कराया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications