यूपी में फ्री राशन वितरण को लेकर घटतौली की शिकायतों को लेकर योगी सरकार ने अब कड़े कदम उठाए हैं। जिसके तहत अब राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत मिलने वाली है। सरकार ने नए नियम के बाद अब दुकानों पर आने वाले सभी कार्ड धारकों को अब पूरा राशन देना होगा।
यूपी सरकार कोटेदारों के राशन तोलने वाले कांटे को ई-पॉश मशीन से लिंक करने जा रही है। जिसमें अब घटतौली पकड़ी जाएगी। सरकार की ओर दावा किया जा रहा है कि ई- पॉश मशीन के जरिए तौले गए राशन के वजन में किसी भी तरह की गड़बड़ी गुंजाइश नहीं होगी। ऐसे में कोटेदारों को अब कार्ड धारकों को अब पूरा राशन देना होगा।

बता दें कि यूपी में बांटे जा रहे फ्री राशन को लेकर कोटेदारों की जो शिकायतें हो रहीं थीं, जिसका अब सरकार ने हल निकाल लिया है। ई- पॉश मशीन और कांटा दोनों के लिंक हो जाने के बाद जबतक पूरा राशन नहीं तुलेगा मशीन कार्ड धारक का अंगूठा एप्रूव नहीं करेगी।
राशन कोटेदारों की सबसे बड़ी शिकायत कम राशन देने की पूर्ति विभाग को मिलती हैं। यह शिकायत दशकों से चल रही है। कोरोना काल में मुफ्त राशन मिलना शुरू हुआ तो कोटेदारों ने घटतौली बढ़ा दी।
यूपी में घटतौली की शिकायतें बढ़ीं तो योगी सरकार ने पहले ई-पॉश मशीन लांच की। इससे यह फायदा हुआ कि फर्जी राशनकार्ड खत्म हो गए। मशीन में अंगूठा लगकर ही राशन मिलता है। परंतु घटतौली की शिकायतें इससे भी कम नहीं हुईं तो अब सरकार ने राशन कोटेदार के राशन तोलने के तराजू को ई-पॉश मशीन को लिंक करने का काम शुरू कर दिया है।
राशन कार्डों के सत्यापन के आदेश
राशन कार्ड लाभार्थियों की केवाईसी कराने की जिम्मेदारी कोटेदारों को सौंपी गई है। नई व्यवस्था के तहत राशन कार्ड में दर्ज कोई भी व्यक्ति दुकान पर जाकर ई-पाश मशीन में अंगूठा लगाकर राशन ले सकता है। कई मामलों में पता चला है कि परिवार के सदस्य की मौत हो जाने के बाद भी उसके यूनिट का राशन लिया जा रहा है। कार्डधारक इस बारे में विभाग को सूचना देकर कार्ड से यूनिट नहीं कटवा रहे हैं, इसलिए शासन स्तर से हर यूनिट का ईकेवाईसी सत्यापन कराने के आदेश दिए गए हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
