CHHATTISGARH: भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद पूरे देशभर में रामभक्ति की लहर दौड़ रही है। ऐसे में छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने भी भगवान श्रीराम के भक्तो को कई सौगात दी हैं। लोकसभा चुनाव से पहले इसे सत्तारूढ़ भाजपा की तरफ से उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है। सीएम विष्णुदेव साय की नजर राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटों पर विजय हासिल करने की है,लिहाजा वह रामभक्तो को लगातार सौगात देने के साथ मोदी की गारंटी को तेजी से पूरा करने में जुटे हुए हैं।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी को इस बात का पूरा अंदेशा था कि भगवान श्रीराम का मंदिर बनने के बाद इस पल को पूरे देशभर की जनता जीवनभर के लिए अपनी यादों में सजोकर रखना चाहेगी। छत्तीसगढ़ को भगवान श्रीराम का ननिहाल माना जाता है। कुछ इतिहासकार मानते हैं कि रायपुर के चंदखुरी नामक स्थान पर भगवान राम की माता कौशल्या ने जन्म लिया था, यानि यही भगवान श्रीराम का ननिहाल है। लिहाजा रामजन्मभूमि में प्राणप्रतिष्ठा के पल को छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए और अधिक यादगार बनाते हुए सीएम ने कई फैसले लिए हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि भगवान राम के कदम छत्तीसगढ़ में जहां-जहां पड़े है, वहां पर व्यवस्थित तरीके से पर्यटनस्थल के तौर पर उसे विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से छत्तीसगढ़ वासियों को अयोध्या में श्री रामलला का दर्शन लाभ भी कराया जाएगा। इस प्रकार छत्तीसगढ़ में भगवान श्रीराम के वनवास से जुड़े स्थानों को धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से काफी बेहतर बनाने की योजना तैयार कर ली गई है।
सीएम विष्णुदेव साय का कहना है कि यह का दिन पूरे भारत के लिए गौरव का झण है। 500 सालों के संघर्ष के बाद छत्तीसगढ़ के भांजे राम की जन्मस्थली अयोध्या के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई है। साय का कहना है कि वनवास काल में भगवान श्रीराम छत्तीसगढ़ के पावन भूमि पर ज्यादा समय व्यतीत किए हैं। छत्तीसगढ़ की यह पावन धरा माता कौशल्या की जन्मभूमि है और भगवान श्रीराम का ननिहाल है। इसलिए छत्तीसगढ़ वासियों के लिए आज का दिन विशेष हो जाता है। पूरे छत्तीसगढ़ आज राममय हो गया है। सर्वत्र उल्लास का वातावरण छाया हुआ है।
इतना ही नहीं मुख्यमंत्री साय ने बताया कि भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से हमारी सरकार की ओर से चावल, सब्जी के साथ ही डॉक्टर और नर्सों की टीम भेजी गई है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तरफ से अयोध्या में अभी 2 महीने तक भंडारा भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान राम का आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध राज्य बनाएंगे।
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बेहद आत्मविश्वास से लबरेज नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि हर गारंटी को पूरा करने में जुटी हैं। जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। मोदी की गारंटी में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। इस गारंटी को पूरा करने में हम तेजी से कदम बढ़ाते जा रहे है। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख हितग्रहियों को आवास देना शामिल है। किसानो के हित में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएससी में हुई गड़बड़ी की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के लोग 7 फरवरी से करेंगे रामलला के दर्शन, विष्णुदेव साय सरकार लाई अनूठी योजना
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
