Lado Protsahan Yojana Apply Process: केंद्र और अलग-अलग राज्य की सरकारें कई तरह की स्कीम से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा दे रही हैं। राजस्थान सरकार भी लाडो प्रोत्साहन योजना की मदद से राजस्थान की बच्चियों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। इस योजना की मदद से राज्य में गरीब परिवार की लड़कियों को आर्थिक स्तर पर मजबूत करके उनकी शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। आइए आपको बताते हैं कि किस तरह से आपकी बेटी को इससे फायदा मिल सकता है।

कौन कर सकता है इस योजना में अप्लाई?
लाड़ो प्रोत्साहन योजना का फायदा सिर्फ राजस्थान की बेटियों को ही दिया जा रहा है। इस योजना का लाभ केवल गरीब परिवारों की बेटियों को ही मिलेगा। जब लड़की का जन्म होता है, तब ही उस परिवार द्वारा इस योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है। यह योजना केवल एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के परिवारों की बेटियों के लिए है।
अप्लाई करने के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
अगर आप लाडो प्रोत्साहन योजना का फायदा चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए। इस योजना में अप्लाई करने के लिए माता या पिता का आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड, बेटी के जन्म का प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र जरूरी है।
ऐसे मिलेगा आपकी बेटी को फायदा
इस योजना में अलग-अलग किस्त के तहत पैसे दिए जाते हैं। पहली किस्त बेटी के जन्म के समय 2500 रुपये दी जाती है, फिर दूसरी किस्त तब दी जाती है जब बेटी के 1 साल की हो जाती है उसके बाद 2500 रुपये दिए जाते हैं। तीसरी किस्त को तब दिया जाता है जब बेटी पहली कक्षा में प्रवेश करती है इस किस्त में 4 हजार रुपये दिए जाते है।
चौथी किस्त तब दी जाती है जब बेटी छठवी कक्षा में प्रवेश करेगी ये किस्त 5 हजार रुपये की होती है। इसके बाद पांचवी किस्त बेटी जब दसवीं कक्षा में प्रवेश करेगी तो 11 हजार रुपये दी जाती है। फिर छठवी किस्त जब बेटी 12वीं कक्षा में प्रवेश करेगी तब 25 हजार रुपये दी जाती है। इसके बाद अंत में सातवीं किस्त दी जाती है जब बेटी कॉलेज से पास हो जाएगी या उसकी उम्र 21 साल की होगी उस समय उसको 50 हजार रुपये मिलेंगे।
इस तरह करें योजना के लिए अप्लाई
- इस योजना में अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले, नजदीकी जन सेवा केंद्र में जाना होगा और Lado Protsahan Yojana के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करनी होगी। आपको बता दें कि इस योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए भी लिंक को एक्टिव नहीं किया गया है।
- इसके बाद आपको जन सेवा केंद्र स्थिति और समय के बारे में जानकारी भी प्राप्त करनी होगी, ताकि आपको डॉक्यूमेंट्स की पूरी लिस्ट पता चल जाए।
- इसके बाद आवेदन फार्म लीजिए और ध्यान से सभी निर्देशों को पढ़ें और उन्हें समझें।
- फिर, आवेदन फार्म को सही ढंग से भरें जिसमें आपकी व्यक्तिगत और पारिवारिक जानकारी शामिल हो।
- सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी तैयार करें, इनमें आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बर्थ सर्टिफिकेट, आदि।
- इसके बाद आवेदन फार्म के साथ आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की कॉपी जमा कर दें।
- आवेदन जमा करने के बाद, आपका आवेदन स्वीकृत होने की प्रक्रिया शुरू होगी।
- अगर आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको योजना के तहत निर्धारित लाभ प्राप्त होगा। अगर आवेदन पर कोई असुविधा हो, तो आपको संबंधित अधिकारी से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications