अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की भव्य तैयारियां चल रही हैं। वहीं अयोध्या में अधिक से अधिक भक्त रेल मार्ग के जरिए आ सके इसके लिए रेल मंत्रालय प्रयासरत है। इसी क्रम में रेल मंत्रालय अयोध्या धाम को ओडिशा से जोड़ने वाली दो ट्रेनें शुरू करने की संभावना है।

पुरी और दर्शन नगर अयोध्या के पास के बीच द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन प्रस्तावित की गई है और दूसरी द्वि-साप्ताहिक विशाखापत्तनम-गोरखपुर एक्सप्रेस भुवनेश्वर, अंगुल और झारसुगुड़ा से होकर गुजरेगी।
शुरूआत दौर के प्रस्ताव के अनुसार पुरी-दर्शन नगर एक्सप्रेस मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी, जिसके 21 स्टॉपेज होंगे। 30 स्टॉपेज वाली विशाखापत्तनम-गोरखपुर एक्सप्रेस रविवार और बुधवार को चलेगी।
बता दें ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) के महाप्रबंधक मनोज शर्मा ने बुधवार को खुर्दा रोड बलांगीर परियोजना के खुर्दा रोड-दसपल्ला रेलवे खंड का निरीक्षण किया। रेल महाप्रबंधक ने रेल खंड में चल रहे बुनियादी ढांचे से संबंधित कार्यों के साथ-साथ सुरक्षा और यात्री सुविधा कार्यों की भी समीक्षा की।
रेल महाप्रबंधक मनोज शर्मा ने विभिन्न यात्री सुविधाओं के कार्यों, पार्किंग एरिया के डेवलेपमेंट, सर्कुलेटिंग क्षेत्र और भूनिर्माण का जायजा लिया और दासपल्ला रेलवे स्टेशन पर विभिन्न बुनियादी ढांचे से संबंधित कार्यों की स्थिति की भी समीक्षा की।
गौरतलब है कि 301 किलोमीटर लंबी खुर्दा रोड-बलांगीर रेल लाइन परियोजना में से अब तक 152.8 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। ईसीओआर ने इस वर्ष सोनपुर से पुरुनाकटक तक 73 किमी और पूरा करने की योजना बनाई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
