India GDP: देश के आर्थिक ग्रोथ के आंकड़े जारी हो गए हैं. जनवरी से मार्च के दौरान सकल घरेलू उत्पाद यानी GDP ग्रोथ रेट 7.8% रही, जोकि दिसंबर तिमाही में 8.4% थी. यानी तिमाही आधार पर आर्थिक ग्रोथ घटी है. हालांकि, पूरे फाइनेंशियल ईयर के दौरान अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई. FY24 में GDP ग्रोथ 8.2 फीसदी रही, जोकि FY23 में 7% थी. मिनिस्ट्री ऑफ स्टैस्टिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन यानी MOSPI ने शुक्रवार 31 मई को इसकी जानकारी दी.
रियल GVA में जोरदार ग्रोथ
MoSPI की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक FY24 में रियल ग्रॉस वैल्यू एडेड यानी GVA 7.2% रही, जोकि पिछले फाइनेंशियल ईयर यानी FY23 में 6.7% थी. GVA में अच्छी ग्रोथ की वजह मैन्युफैक्चरिंग और माइनिंग सेक्टर में ग्रोथ रही. फिस्कल ईयर के दौरान मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 9.9% की ग्रोथ दर्ज की गई, जोकि FY23 में 2.2% गिर गई थी. माइनिंग सेक्टर में भी सालाना आधार पर 1.9% से बढ़कर 7.1% पर पहुंच गई है.
Q4 के लिए GDP को लेकर अनुमान
संस्थान GPD (%)
RBI 7.3
SBI 5.9
ICRA 6.7
EY 6.5
इंडिया रेटिंग 6.2
कोटक इंस्टीट्युट 6.1

अनुमान से कम रहा फिस्कल डेफिसिट
वित्त मंत्रालय ने कहा कि FY24 के लिए फिस्कल डेफिसिट अनुमान से कम GDP का 5.6% रहा, जबकि अनुमान 5.8% का था. फिस्कल डेफिसिट में गिरावट की वजह मजबूत रेवेन्यू कलेक्शन और सब्सिडी पर कम खर्च रही. FY25 के लिए बजट में मंत्रालय ने फिस्कल डेफिसिट को लेकर अनुमान को GDP का 5.8% कर दिया था, जोकि पहले 5.9% था.
फॉरेक्स रिजर्व में आई गिरावट
RBI ने फॉरेक्स रिजर्व के आंकड़े जारी कर दिए हैं. रिजर्व बैंक की ओर से जारी आंकड़ें के मुताबिक मई के आखिरी हफ्ते में फॉरेक्स रिजर्व 2.02 अरब डॉलर घट गया है, जोकि अब 646.67 अरब डॉलर पर आ गया है. इस दौरान फॉरेन करेंसी एसेट्स भी 1.51 अरब डॉलर घटकर 567.50 अरब डॉलर पर आ गया है.
अप्रैल में बढ़ी कोर सेक्टर की ग्रोथ
सरकार की ओर से जारी 31 मई के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल के दौरान सभी 8 कोर सेक्टर में ग्रोथ दर्ज की गई, जिसमें कोल, ऑयल, नेचुरल गैस, पावर, रिफाइनरी प्रोडक्ट्स, स्टील, सीमेंट और फर्टीलाइजर्स शामिल हैं. कोर सेक्टर्स में 6.2% की ग्रोथ देखने को मिली है.
8 कोर सेक्टर में ग्रोथ
- कोयले का उत्पादन 7.5% बढ़ा
- इलेक्ट्रिसिटी जनरेशन 9.4% बढ़ा
- स्टील उत्पादन 7.1% बढ़ा
- नेचुरल गैस आउटपुट 8.6% बढ़ा
- सीमेंट प्रोडक्शन 0.6% बढ़ा
- क्रूड ऑयल प्रोडक्शन 1.6% बढ़ा
- फर्टीलाइजर प्रोडक्शन 0.8% बढ़ा
- रिफाइनरी प्रोडक्ट्स प्रोडक्ट्स 1.5% बढ़ा
GDP क्या है?
सकल घरेलू उत्पाद यानी GDP, किसी देश में कंपनियों, सरकारों और लोगों की सभी आर्थिक गतिविधियों का माप है, जिसे भारत में नेशनल स्टैस्टिकल ऑफिस यानी NSO जारी करता है. आसान भाषा में कहे तो GDP एक साल में देश के आर्थिक उत्पादन का माप है. इसके GDP रेट यह मापती है कि इकोनॉमी कितनी तेजी से बढ़ या घट रही है. GDP के आंकड़े हर तिमाही जारी होता है.


Click it and Unblock the Notifications