Madhya Pradesh News: लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह जबलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जिओ पार्क की स्थापना एवं उसकी परियोजना के संबंध में बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा की भेड़ाघाट-लम्हेटाघाट जियोलॉजिकल गतिविधियों के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं।
PWD मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि जबलपुर में बनने वाला देश का पहला जियो पार्क है। जिसमें जियोलॉजिकल संरचनाओं के साथ-साथ मानव सभ्यता के विकास के अध्ययन, पर्यटन और संस्कृति के विकास में भी मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि भेड़ाघाट-लम्हेटाघाट जियोलॉजिकल गतिविधियों के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं।

कहा कि यहां जो भी निर्माण हो वे पूरी तरह प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर ही किए जाए। यहां आने वाले सैलानी प्रकृति के साथ जुड़ाव महसूस कर पायें इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाये। PWD मंत्री ने जिओ पार्क एवं संग्रहालय को आकर्षक, प्रभावी एवं शिक्षाप्रद बनाने पर बेहद ध्यान देने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने जियो पार्क में स्थापित किए जाने वाले संग्रहालय में लम्हेटा निर्माण, रानी दुर्गावती के संबंध में जानकारी एवं जबलपुर की भू-संस्कृति का समावेश करने के भी निर्देश दिए। साथ ही, जियो पार्क में प्रकृति अनुभव आधारित टूरिज्म को बढ़ावा देने का भी प्रावधान जैसे नेचर स्टे बनाने का सुझाव दिया।
इस दौरान बताया गया कि जियो पार्क में जो भी निर्माण होगा, वह प्रकृति के साथ पूरे तालमेल में रहेगा। यहां हजारों पेड़ों के बीच में स्ट्रक्चर बनाए भी जाएंगे, जिससे लोगों को एक नया अनुभव मिलेगा। इतना ही नहीं, जियो पार्क में स्थापित किया जाने वाला संग्रहालय विश्व-स्तर का होगा।
कई भागों में विभाजित रहेगा संग्रहालय
संग्रहालय में 3 डी मॉडलिंग, थीमेटिक डिज़ाइन, इंटरएक्टिव टच टेबल आदि अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग भी किया जायेगा। बैठक में बताया गया कि जियो पार्क में बना संग्रहालय कई भागों में विभाजित होगा, जिसमे बड़ों से लेकर बच्चों तक और जियोलॉजिकल स्टडी कर रहे स्कॉलर्स के लिए भी कई विशेष सेक्शन रहेंगे।
3-डी के माध्यम से दी जाएगी जानकारी
इतना ही नहीं, मध्य प्रदेश की भू-संस्कृति, नर्मदा की भू-विरासत, पृथ्वी की खोज, दोहरा ग्रह ,पृथ्वी के केंद्र की यात्रा सहित अन्य विषयों पर प्रभावी एवं शिक्षाप्रद जानकारी 3 डी मॉडलिंग के माध्यम से दी जायेगी। संग्रहालय में मध्य प्रदेश के 13 भौगोलिक क्षेत्रों को उनके भौगोलिक-सांस्कृतिक महत्व एवं धरोहर के साथ बेहद आकर्षक तरीक़े से प्रस्तुत किया जायेगा।
बनाई जाएगी डायनासोर की प्रतिकृति
जियोपार्क में डायनासोर की एक विशाल प्रतिकृति भी बनाई जायेगी। यहां एक आकर्षक नेचर वॉक भी बनाई जायेगी, जहां सैलानी प्रकृति के साथ जुड़ाव महसूस कर पायेंगे। इसी के साथ जियोपार्क में अत्यधिक फूड कोर्ट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि रहेंगे जहां स्थानीय समुदाय की सहभागिता का विशेष ध्यान रखा जायेगा।
ये भी पढ़ें:- इंदौर में CM मोहन यादव ने एलिवेटेड कॉरिडोर का किया शिलान्यास, 350 करोड़ की लागत से होगा तैयार
12 हेक्टेयर भूमि पर निर्मित होगा जियो पार्क
इतना ही नहीं, यह पार्क लगभग 12 हेक्टेयर भूमि पर निर्मित होगा और इस पार्क की स्थापना का कार्य पर्यटन विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
