Uttarakhand News: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा गिफ्ट दिया है। नए साल से पहले धामी सरकार ने अपने कर्मचारियों को खुश कर दिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने काफी लंबे समय से उठाई जा रही मांग को पूरा कर दिया है। उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में एक बार के लिए प्रमोशन के मानकों में छूट देने का फैसला किया है।
धामी सरकार के इस फैसले से हजारों कर्मचारियों की मुराद पूरी होने जा रही है। काफी लंबे समय से ये कर्मचारी इस मांग को उठा रहे थे। कर्मचारी लंबे समय से प्रमोशन में शिथिलीकरण की मांग कर रहे थे। धामी सरकार ने उनकी मांग को मान लिया है और कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में एक बार के लिए प्रमोशन के मानकों में छूट देने का फैसला किया है।

इसके साथ ही कार्मिक विभाग को अर्हकारी सेवा में शिथिलीकरण (संशोधन) नियमावली को एक जुलाई 2023 से 30 जून तक के लिए प्रभावी कर दिया गया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडेय ने मंत्रिमंडल के फैसले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया है।
10 हजार कर्मचारियों की मुरीद होगी पूरी
अरुण पांडेय ने कहा कि सरकार के इस फैसले को अगर प्रभावी ढंग से लागू किया गया तो करीब 10 हजार कर्मचारियों की प्रमोशन की मुराद पूरी हो जाएगी। मिनिस्टीरियल फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल ने भी सीएम पुष्कर सिंह धामी आभार जताया है।
पूर्णानंद नौटियाल ने जताई आशंका
उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव के चलते जून 2024 तक इसे लागू करना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। क्योंकि लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो जाएगी। कर्मचारियों को इसका लाभ मिलने में थोड़ा मुश्किल लग रहा है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand: चंपावत से 42 सीटर वोल्वो बस की शुरू, CM धामी बोले- पर्यटन का विकास सरकार की प्राथमिकता
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
