पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में शनिवार को टाईकॉन स्टार्टअप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिजनेस क्षेत्र में कुछ नया करने की सोच रखने वाले युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि आप सरकार ने पंजाब में निवेश के लिए कितनी अथाह कोशिश की जिसके बाद उन्हें पंजाब में कंपिनयों से निवेश करवाने में सफलता हासिल की है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि पंजाब में टाटा स्टील्स समेत जर्मनी की तीन बड़ी कंपनियों ने अपनी फैक्ट्रियां पंजाब में लगाई हैं, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेगे।
मुख्यमंत्री ने बताया पंजाब में पिछले दो सालों में नामी कंपनियों ने निवेश किया है। उन्होंने बताया पंजाब में 70,000 करोड़ रुपए का निवेश आ चुका हैं। कारोबार के साथ-साथ हमारी सरकार का फोकस रोजगार दिलाना है।
उन्होंने कहा पंजाब के स्कूलों में 'बिजनेस ब्लास्टर' की शुरुआत की गई, जिसके तहत बच्चों को अपना काम खुद करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
भगवंत मान ने कहा हम पंजाब के युवाओं को नौकरी करने वाला नहीं नौकरी बांटने वाला बनाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने देश और देश और विदेश की कंपनियों से कहा कि पंजाब आएं, निवेश करें। उन्होंने कहा मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि पंजाब की धरती आशीर्वाद से भरी है, कोई भूखा नहीं मरता। आपको किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
