Punjab News: पंजाब सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 10 दिसंबर को लुधियाना से लोगों को उनके घरों पर 43 प्रकार की सरकारी सेवाएं प्रदान करने की शुरुआत की है। इस योजना ने जिला मालेरकोटला में बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है।
उपायुक्त डॉ. पल्लवी ने बताया कि इस योजना के तहत 23 दिसंबर तक करीब 271 लोगों ने टोल फ्री नंबर 1076 पर कॉल कर सेवाएं लेने के लिए अपना पंजीकरण कराया है। उन्होंने आगे बताया कि मालेरकोटला उपमंडल में 193 लोगों, अमरगढ़ उपमंडल में 33 और अहमदगढ़ उपमंडल में 45 लोगों ने 284 सेवाओं के लिए अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए टोल-फ्री नंबरों के माध्यम से संपर्क किया है।

43 महत्वपूर्ण सेवाएं घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं
उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने 'तुहाड़े दुआर' योजना के तहत सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी शुरू की है। जिसके माध्यम से सरकार की ओर से नागरिकों को सेवाएं निर्बाध रूप से प्रदान की जाएंगी। यह पहल राज्य के नागरिकों को सभी 43 महत्वपूर्ण सेवाएं- जैसे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, आय, निवास, जाति, पेंशन, बिजली बिल भुगतान और अन्य सेवाएं उनके दरवाजे पर प्रदान करेगी।
एक समय में अधिकतम चार सेवाएं मिल सकती हैं
बता दें कि इस योजना का लाभ लेने के लिए पंजाब के लोग इस हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल कर सकते हैं। अपनी सुविधानुसार पूर्व-नियुक्ति निर्धारित करके इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस संबंध में जिले की तीन तहसीलों के लिए पांच-पांच सेवा सहायकों की तैनाती की गई है। आवश्यकतानुसार इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एक नागरिक को एक समय में अधिकतम चार सेवाएं मिल सकती हैं।
यह भी पढ़ें- भगवंत मान सरकार की नीतियों का असर, कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड स्कीम को लागू करने में अग्रणी बनकर उभरा पंजाब
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications