पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश वासियों के साथ एक खुशखबरी साझा की है। उन्होंने कहा कि आज आपलोगों से एक बड़ी खुशखबरी साझा कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि आज से सभी रजिस्ट्रियों से NOC हटा दी गई है। लेकिन अब अवैध कॉलोनियों का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
सीएम मान ने कहा कि पंजाब में सभी तरह की रजिस्ट्रियों पर एनओसी की शर्त खत्म हो रही है। सीएम मान के इस फैसले का आप विधायक इंद्रजीत कौर मान ने स्वागत किया है। वहीं, सरवन सिंह धुने ने कहा कि पंजाब के लोगों को सरकारी दफ्तरों के दबाव और झंझटों से बचाने के लिए राज्य में होने वाली रजिस्ट्रियों पर एनओसी की शर्त हटाने का आज ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। इससे राज्य की जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

डॉ.इंद्रबीर सिंह निज्जर ने कहा कि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार पंजाब के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार जनहितैषी फैसले लिये जा रहे हैं। आज सीएम साहब ने सभी प्रकार के रजिस्ट्रेशन पर एनओसी की शर्त हटाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को और भी आसान कर दिया है।
विधायक जीवन ज्योत कौर ने कहा कि पंजाब में सभी तरह की रजिस्ट्रियों पर एनओसी की शर्त खत्म हो रही है। सीएम भगवंत मान के द्वारा सराहनीय कदम उठाया गया है। विधायक अनमोल गागन मान ने कहा कि सीएम मान ने सभी प्रकार के रजिस्ट्रेशन पर एनओसी की शर्त हटाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को और भी आसान बना दिया है।
अमरपाल किशनकोट ने कहा कि सीएम भगवंत मान के फैसले से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा फैसला है। आप विधायक नीना मित्तल ने कहा कि सीएम भगवंत मान का ऐतिहासिक फैसला है। किसी भी तरह के रजिस्ट्रेशन के लिए एनओसी की समस्या खत्म हो जाएगी। परिवह मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि एनओसी प्रक्रिया को हटाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान बना दिया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications