Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में साल 2023 के दौरान 26 दिसंबर तक दर्ज किए गए कुल 251 ट्रैप मामलों, आपराधिक मामलों और आय से अधिक संपत्ति के मामलों में 288 सरकारी अधिकारियों, कर्मचारी और निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इसमें 66 पुलिस मुलाजिम और 44 राजस्व अफसर भी शामिल है। इनके अलावा ब्यूरो ने इन मामलों में साथ राजनीतिक नेताओं और 70 सरकारी अफसर मुलजिमों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। 133 विभिन्न ट्रैप मामलों में 59 लाख 57 हजार रुपए की रकम बरामद की है।
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के मुताबिक ब्यूरो ने इस साल भ्रष्टाचार के मामलों में 103 अपराधिक और 15 आय से अधिक संपत्ति के केस दर्ज किए हैं। विशेष अदालतों ने विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दायर किए गए 33 केसों में 43 लोगों को सजा सुनाई गई है। इस साल ब्यूरो ने विभिन्न अदालतों में 181 मामलों में चालान पेश किए हैं।

सीएम भगवंत मान द्वारा 23 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन की शुरुआत करने के बाद से ब्यूरो को 26 दिसंबर 2023 तक ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग समेत 11,074 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से 5740 शिकायत से संबंधित विभागों को भेज दी गई। जबकि 630 शिकायतें अलग-अलग विजिलेंस रेंज को प्रसार के लिए भेजी गई है। विजिलेंस रेंजों द्वारा जांच के बाद 124 एफआईआर में 151 मुलजिमों को गिरफ्तार किया गया है।
ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मौजूदा वर्ष में विजिलेंस ब्यूरो ने आज से अधिक संपत्ति के आरोप में नेताओं, गजेटेड अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी, भरतइंदर सिंह चहल, पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों, पूर्व विधायक सतकार कौर गहिरी और उनके पति जसमेल सिंह, पूर्व विधायक डॉ. सतवंत सिंह मोही, एजीआई आशीष कपूर और उनकी पत्नी कमल कपूर और पूर्व डिप्टी आबकारी और कराधान कमिश्नर युविंदर सिंह मट्टा शामिल है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications