Punjab News: पंजाब में सर्दी को देखते हुए एक जनवरी से स्कूलों का समय बदला गया है। पंजाब सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी, प्राइवेट और सहायता प्राप्त स्कूलों का समय बदलने का फैसला किया है। अब स्कूल खुलने का समय सुबह 10 बजे करने का फैसला किया गया है। पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के मुताबिक राज्य के सभी स्कूल 1 जनवरी 2024 को सुबह 10 बजे से खुलेंगे और दोपहर 3 बजे बाद बंद हो जाएंगे। सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव का यह आदेश 14 जनवरी तक लागू किया है।
सर्दी को देखते हुए किया गया फैसला
पंजाब सरकार ने सर्दी के मौसम को देखते हुए यह फैसला किया है। स्कूल जाने वाले बच्चों को सर्दी में सुबह जल्दी तैयार होना पड़ता था। ऐसे में पंजाब सरकार ने स्कूलों का समय 14 जनवरी तक सुबह 10 बजे करने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से स्कूल जाने वाले बच्चों को सर्दी से राहत मिल सकेगी।

आंगनबाड़ी केंद्रों में समय में भी किया गया बदलाव
पंजाब में आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में भी सर्दी को देखते हुए बदलाव किया गया है। प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्र 1 जनवरी 2024 से सुबह 10 बजे खुलेंगे। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पंजाब के सभी आंगनबाड़ी केंद्र 1 जनवरी को सुबह 10 बजे खुलेंगे और दोपहर 1 बजे बाद बंद होंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों के समय को लेकर यह आदेश 14 जनवरी 2024 तक लागू रहेंगे।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications