Punjab News: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सोमवार को सरकारी नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र धाबधां का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश को पूर्ण रूप से नशा मुक्त बनाने के अभियान में बाधा पैदा करने वाले शरारती तत्वों को बक्शा नहीं जाएगा।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह ने मरीज को इलाज के लिए केंद्र में लौटने के सख्त निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जो लोग भाग गए हैं। वापस न लौटने की स्थिति में उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इस केंद्र में जिन लोगों का इलाज किया जाएगा। उन्हें हर दृष्टि से अच्छा बनाया जाएगा। इसके साथ ही समाज की मुख्यधारा से भी जोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने नशा मुक्ति केंद्र के कैदियों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। हाल ही में हुई घटना को लेकर उन्होंने केंद्र के अधिकारियों, कर्मचारियों और चिकित्सा कर्मियों से भी बात की। विधायक नरिंदर कौर भराज और डिप्टी कमिश्नर जितिंदर जोरवाल के साथ केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा भी लिया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने नशा विरोधी अभियान के तहत समाज का मुख्य आधार लोगों का स्वस्थ होना है। नशे के दलदल में फंसकर गुमराह हुए लोगों को वापस सही दिशा में ले जाना है। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में सुरक्षा को मजबूत करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उपचाराधीन व्यक्तियों को पौष्टिक भोजन, व्यायाम, योग, खेल, पुस्तकालय सुविधा और जिम जैसी सुविधाओं की सराहना भी की है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
